फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women cricket team former captain mithali raj announces retirement from t20 cricket

पूर्व कप्तान मिताली राज ने टी-20 क्रिकेट से लिया संन्यास, रोहित-विराट से पहले बनाया था खास रिकॉर्ड

Tue, 03 Sep 2019 02:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 03 Sep 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
Indian women cricket team former captain mithali raj announces retirement from t20 cricket
मिताली राज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान मिताली राज ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। लगातार टीम से बाहर चल रहीं मिताली ने अचानक से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन


अब मिताली सिर्फ वन-डे वर्ल्ड कप पर ही अपना ध्यान लगाएंगी। 36 वर्षीय मिताली ने भारत के लिए 89 टी-20 मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने 37.52 की औसत से 2364 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 17 बार अर्धशतक भी जमाया था। टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी मिताली ने 32 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय महिला टीम का नेतृत्व किया है। इसमें तीन बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


मिताली ने कहा, '2006 से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की तरफ से खेलने के बाद मैं इस फॉरमैट से संन्यास लेने की घोषणा करती हूं, जिससे मैं 2021 में होने वाले महिला वनडे विश्व कप की तैयारियों पर फोकस लगा सकूं। मेरा सपना रहा है कि मैं अपने देश के लिए विश्व कप जीतूं और इसके लिए मैं अपना बेस्ट दूंगी। मैं लगातार सपोर्ट के लिए बीसीसीआई को शुक्रिया कहना चाहती हूं और भारतीय महिला टी20 टीम को आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं देती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिताली ने अपना आखिरी टी-20 मुकाबला इसी साल 9 मार्च को गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए थे। बता दें कि मिताली राज भारत की पहली महिला टी20 कप्तान हैं।

साथ ही वे अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में भारत की तरफ से 2000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी भी रही हैं। उन्होंने ये उपलब्धि रोहित शर्मा और विराट कोहली से भी पहले हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed