{"_id":"5b14e79e4f1c1b264d8b4aa9","slug":"indian-women-cricket-team-beat-thailand-in-asia-cup-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ASIA CUP: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन, मलेशिया के बाद थाईलैंड को धूल चटाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ASIA CUP: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन, मलेशिया के बाद थाईलैंड को धूल चटाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
indian women cricket team
हरमनप्रीत की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। मलेशिया में चल रहे टी-20 एशिया कप में मेजबान टीम को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया ने थाईलैंड को भी करारी शिकस्त दी है। टीम इंडिया ने थाईलैंड को 66 रन पर ढेर कर टूर्नामेंट में अपने विजयी अभियान को जारी रखा है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मलेशिया को 142 रन से करारी शिकस्त देकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
कुअलालंपुर में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने थाईलैंड के सामने 132 रन की चुनौती रखी थी, जिसके जवाब पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 66 रन ही बना सकी। रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में मेजबान मलेशिया को केवल 27 रनों पर ही समेट कर 142 रन के भारी अंतर से हरा कर रिकॉर्ड जीत हासिल की।
विज्ञापन
Trending Videos
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारत समेत पाकिस्तान, बंगलादेश, श्रीलंका और थाईलैंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय महिला टीम के खिलाफ थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया। भारत की तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए मोना मेशराम ने 32, स्मृति मंधाना ने 29, अंजु पाटिल ने 22 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 रनों का योगदान देते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 132 रन बनाए।
थाईलैंड की की तरफ से वॉन्गपाका लिन्गप्रासर्ट सबसे सफल गेंदबाज रही। उन्होंने तीन ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए। जबकि नताया बूचाथम और रत्नापोर्न पोदुग्लेर्ड को एक एक विकेट मिला। इसके अलावा विपक्षी टीम का कोई भी गेंदबाजी विकेट लेने में कामयाब न हो सका।
थाईलैंड की की तरफ से वॉन्गपाका लिन्गप्रासर्ट सबसे सफल गेंदबाज रही। उन्होंने तीन ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए। जबकि नताया बूचाथम और रत्नापोर्न पोदुग्लेर्ड को एक एक विकेट मिला। इसके अलावा विपक्षी टीम का कोई भी गेंदबाजी विकेट लेने में कामयाब न हो सका।
विज्ञापन
indian women cricket team
टीम इंडिया के 132 रन की चुनौती की सामना करने उतरी थाईलैंड की बल्लेबाजी शुरुआत में एक बार जो लड़खड़ाई तो संभल नहीं पाई और पूरी टीम केवल 66 के स्कोर पर ही आउट हो गई। थाईलैंड की छह बैटर दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाईं। तेवल नताया बूचाथम सबसे ज्यादा 21 रन ही बना सकीं, वहीं नारुएमोल चाईवाई 14 और चानिदा सट्थिरुआंग 12 रन का ही योगदान दे सकीं।
भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट, दीप्ती शर्मा ने दो, और पूजा वत्सरकरऔर पूनम यादव ने एक-एक विकेट चटकाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।