तैयारी: भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को मिली नई टेस्ट जर्सी, जेमिमा ने लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भारतीय महिला टीम की नई टेस्ट जर्सी की तस्वीरें साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम सात साल के लंबे इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इंग्लैंड दौरे पर 16 जून से टीम महिला क्रिकेट के सबसे बड़े और पुराने फॉर्मेट में खेलने उतरेगी। इस दौरान टीम का आमना-सामना इंग्लैंड की टीम से ब्रिस्टल के मैदान में होगा। हालांकि, इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय महिला टीम की टेस्ट जर्सी सामने आई है, जिसकी तस्वीरें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है।
2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी टीम
तस्वीरों में मिताली राज, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना समेत टीम की अन्य खिलाड़ी टेस्ट जर्सी के साथ नजर आ रहीं हैं। बता दें महिला टीम एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेलने के लिए 2 जून को भारत से इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। टीम की कप्तान मिताली राज और सीनियर गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने सभी खिलाड़ियों को जर्सी सौंपी।
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 30, 2021
मीटिंग में दिखाया महिला क्रिकेट का इतिहास
इधर, जर्सी मिलने के बाद जेमिमा रॉड्रिग्स ने सोशल मीडिया के जरिये बताया कि कोच रमेश ने टीम मीटिंग के दौरान खिलाड़ियों को भारत में महिला क्रिकेट का इतिहास दिखाया। रॉड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ' रमेश सर ने बताया कि भारत में महिला क्रिकेट कब और कहां से शुरू हुआ और आज यह कहां पहुंच गया है। वे लोग जो हमसे पहले यहां पर थे और आज जहां पर हम हैं, यह सब उन्होंने ही संभव किया था। वे जिन्होंने बिना किसी पहचान के यह सब किया, वे जो भारत में महिला क्रिकेट को लेकर आए।'
'हम हर उस लड़की के लिए खेलेंगे, जो इसे खेलना चाहती हैं'
जेमिमा ने आगे लिखा, 'महिला क्रिकेट की दो दिग्गजों मिठु दी (मिताली राज) और झुलु दी (झुलन गोस्वामी) ने मीटिंग के दौरान पूरी टीम के साथ क्रिकेट के अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही बताया कि इस विरासत का हिस्सा होना कैसा है। यह मीटिंग एक खूबसूरत बात के साथ खत्म हुई जिसमें कहा गया, हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि जो हमसे पहले आए और जो हमारे बाद आएंगे उनका सम्मान किया जाए ताकि जर्सी को एक बेहतर जगह पर छोड़ा जा सके। यह सीरीज और इसके बाद से हर सीरीज जो हम खेलेंगे वह उस हर एक लड़की के लिए होगी, जो इस खेल को खेलना चाहती है।'