फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Under-19 team visited the historic Lords cricket ground captain Ayush mhatre said its all like a dream

Indian U-19 Team: भारतीय अंडर-19 टीम ने किया ऐतिहासिक लॉर्ड्स का दौरा, कप्तान आयुष बोले- यह सब एक सपने जैसा

Thu, 17 Jul 2025 01:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 17 Jul 2025 01:52 PM IST
सार

आयुष म्हात्रे के नेतृत्व वाली भारतीय अंडर-19 टीम ने गुरुवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया। इस दौरान कोच ऋषिकेश कानिटकर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Indian Under-19 team visited the historic Lords cricket ground captain Ayush mhatre said its all like a dream
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI-X

विस्तार

भारतीय अंडर-19 टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल दोनों देशों की युवा टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है, जिसका पहला मुकाबला मंगलवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। दूसरा मुकाबला 20 जुलाई से केल्म्सफोर्ड में खेला जाएगा। इस मैच से पहले आयुष म्हात्रे के नेतृत्व वाली भारतीय अंडर-19 टीम ने गुरुवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया। इस दौरान कोच ऋषिकेश कानिटकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Under-19 team visited the historic Lords cricket ground captain Ayush mhatre said its all like a dream
आयुष म्हात्रे ने मनाया 18वां जन्मदिन - फोटो : BCCI (videograb)
म्हात्रे ने लॉर्ड्स में मनाया 18वां जन्मदिन
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज और भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने लॉर्ड्स में अपना 18वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा- 'इस प्रतिष्ठित मैदान पर अपना जन्मदिन मनाकर मैं बहुत खास महसूस कर रहा हूं। यह मेरे जीवन के अब तक के सबसे यादगार पलों में से एक है।'
विज्ञापन

Indian Under-19 team visited the historic Lords cricket ground captain Ayush mhatre said its all like a dream
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI (videograb)
लॉर्ड्स म्यूजियम पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
लॉर्ड्स की यात्रा के दौरान भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड को भी देखा। इस दौरान युवा खिलाड़ियों को लॉर्ड्स म्यूजियम का भी दौरा करने का मौका मिला, जहां हाल ही में सचिन तेंदुलकर के चित्र का अनावरण किया गया था। खिलाड़ियों को इन लम्हों को अपने फोन में कैद करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed