{"_id":"62dfb6015e20a27b496a348f","slug":"indian-team-reaches-trinidad-for-t20-series-rohit-sharma-rishabh-pant-video-doubts-remain-on-kl-rahul","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI VIDEO: टी20 सीरीज के लिए त्रिनिदाद पहुंची भारतीय टीम, रोहित-पंत आए नजर, राहुल पर संशय बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI VIDEO: टी20 सीरीज के लिए त्रिनिदाद पहुंची भारतीय टीम, रोहित-पंत आए नजर, राहुल पर संशय बरकरार
Tue, 26 Jul 2022 03:08 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 26 Jul 2022 03:08 PM IST
सार
जो वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है, उसमें केएल राहुल नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में राहुल के टी-20 सीरीज में खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। राहुल हाल ही में ग्रोइन इंजरी की सर्जरी के लिए जर्मनी गए थे। इंजरी से रिकवर करने के बाद वह कोरोना संक्रमित हो गए।
विज्ञापन
ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
विस्तार
कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए त्रिनिदाद पहुंच चुके हैं। भारत और विंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 29 जुलाई से होगी। इस सीरीज के जरिये टीम इंडिया आगामी टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएगी। इस साल अक्तूबर-नवंबर में टी-20 वर्ल्ड की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के त्रिनिदाद पहुंचने का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कप्तान रोहित, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार बस से टीम होटल पर उतरते देखे जा सकते हैं। सपोर्ट स्टाफ इनका स्वागत भी करते हैं। हालांकि, टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच 27 जुलाई को खेलना है।
The T20I squad members have arrived here in Trinidad 👋
— BCCI (@BCCI) July 26, 2022
The 5-match T20I series is all set to commence on July 29.#WIvIND #TeamIndia pic.twitter.com/pZLECGOtUu
विज्ञापन
विज्ञापन
जो वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है, उसमें केएल राहुल नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में राहुल के टी-20 सीरीज में खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। राहुल हाल ही में ग्रोइन इंजरी की सर्जरी के लिए जर्मनी गए थे। इसके बाद से वह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे थे। हालांकि, पिछले हफ्ते (21 जुलाई) राहुल कोरोना संक्रमित हो गए।
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में अब तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह दौरे पर टीम इंडिया के साथ रहेंगे या नहीं। ऐसे में राहुल की वापसी की उम्मीदों को एकबार फिर झटका लगा है। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भारत के कप्तान बनाए गए थे, लेकिन चोट की वजह से नहीं खेल सके थे।
राहुल पिछले कुछ सालों में फिटनेस की समस्या से जूझते रहे हैं। इनमें कमर में खिंचाव और हैमस्ट्रिंग की चोट शामिल हैं। इसके अलावा सीरीज में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया गया है।
पांच टी-20 मैचों के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।