{"_id":"671ddff99b94fa9cf707849b","slug":"indian-team-management-has-reportedly-taken-away-privilege-of-missing-optional-training-session-from-players-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Report: न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद गंभीर अपनाएंगे कड़ा रुख, स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी यह सुविधा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Report: न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद गंभीर अपनाएंगे कड़ा रुख, स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी यह सुविधा?
Sun, 27 Oct 2024 12:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:09 PM IST
सार
भारत ने फरवरी 2013 से अक्तूबर 2024 तक कुल 18 टेस्ट सीरीज घरेलू मैदान पर जीती, लेकिन न्यूजीलैंड ने उसका यह अभियान समाप्त कर दिया था। अब खबरें आ रही हैं कि टीम प्रबंधन कड़ा रुख अख्तियार करने जा रहा है।
विज्ञापन
गंभीर और रोहित
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टीम का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में अच्छा नहीं रहा है। भारत ने पहले दो मैच हारकर पहले ही सीरीज गंवा दी है। इसके साथ ही भारत का घरेलू जमीन पर टेस्ट में लगातार 18 सीरीज जीत का विजय अभियान थम गया। भारत ने फरवरी 2013 से अक्तूबर 2024 तक कुल 18 टेस्ट सीरीज घरेलू मैदान पर जीती, लेकिन न्यूजीलैंड ने उसका यह अभियान समाप्त कर दिया था। अब खबरें आ रही हैं कि टीम प्रबंधन कड़ा रुख अख्तियार करने जा रहा है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम प्रबंधन कड़े निर्णय लेगा जिसमें सभी के लिए विकल्प ट्रेनिंग सत्र को रद्द किया जाना शामिल है। इससे विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी राहत नहीं मिलेगी। आमतौर पर खिलाड़ियों के लिए कुछ ट्रेनिंग सत्र वैकल्पिक रखे जाते हैं। प्रवृत्ति ऐसी रही है कि शीर्ष बल्लेबाज और तेज गेंदबाज अक्सर उस सत्र को छोड़ देते हैं और खुद को केवल हल्के ट्रेनिंग सत्र तक ही सीमित रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, टीम प्रबंधन ने वैकल्पिक ट्रेनिंग सत्र का विकल्प हर खिलाड़ी से छीन लिया है। एक सूत्र ने इस रिपोर्ट के हवाले से कहा, टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों को 30 और 31 अक्तूबर को दो दिनों के अभ्यास के लिए उपस्थित रहने के लिए कहा है। यह अनिवार्य है और कोई भी इसे छोड़ नहीं सकता है।
भारत के पास डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ में बने रहने का मौका
भारत भले ही सीरीज गंवा चुका है, लेकिन उसके पास तीसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की दौड़ में बनाए रखने का मौका रहेगा। भारत को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के लिए छह में से चार मैच जीतना जरूरी है। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट जीत लेती है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कम से कम तीन मैच जीतने होंगे। इसी को देखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन के अन्य सदस्य चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी प्रत्येक ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लें।
भारत भले ही सीरीज गंवा चुका है, लेकिन उसके पास तीसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की दौड़ में बनाए रखने का मौका रहेगा। भारत को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के लिए छह में से चार मैच जीतना जरूरी है। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट जीत लेती है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कम से कम तीन मैच जीतने होंगे। इसी को देखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन के अन्य सदस्य चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी प्रत्येक ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लें।
बताया जा रहा है कि पुणे टेस्ट के बाद कुछ खिलाड़ियों ने दो दिन का ब्रेक मांगा है और इसके बाद वे तीसरे टेस्ट के लिए मुंबई में एकत्र होंगे। भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी सहायक स्टाफ के साथ रविवार को मुंबई पहुंचेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाना है।