{"_id":"5bcad77bbdec22693d120a57","slug":"indian-team-announced-12-member-squad-for-first-odi-against-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvWI: पहले वन-डे के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, ऋषभ पंत समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: पहले वन-डे के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, ऋषभ पंत समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने 21 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले वन-डे के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को पांच मैचों की सीरीज का पहला वन-डे गुवाहाटी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया में विराट कोहली की बतौर कप्तान वापसी हो रही है क्योंकि उन्होंने एशिया कप में ब्रेक लिया था। इसके अलावा ऋषभ पंत को वन-डे में डेब्यू करने का मौका मिलेगा। उन्हें बतौर बल्लेबाज टीम में मौका दिया गया है जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एमएस धोनी के हाथों में होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा एशिया कप में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए रवींद्र जडेजा को भी पहले वन-डे में मौका दिया गया है। तेज गेंदबाज उमेश यादव और मोहम्मद शमी की भी सीमित ओवर क्रिकेट में वापसी हुई है। यह दोनों तेज गेंदबाज रविवार को कैरीबियाई टीम की शुरुआत बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने ओपनिंग की जिम्मेदारी शिखर धवन और रोहित शर्मा के कंधों पर सौंपी है। मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल के हाथ निराशा लगी हैं क्योंकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है। तीसरे क्रम पर कप्तान कोहली और चौथे क्रम पर अंबाती रायुडू खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
फिर पंत और एमएस धोनी पिच हिटर की भूमिका में नजर आएंगे। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी। तेज गेंदबाजी का जिम्मा उमेश यादव और मोहम्मद शमी के कंधों पर रहेगा। अब यह मैच के समय ही पता चलेगा कि खलील अहमद को अंतिम एकादश में मौका मिलेगा या नहीं, जिसकी उम्मीद कम नजर आ रही है।
Announcement: #TeamIndia announce the 12 for the 1st ODI in Guwahati against West Indies #INDvWI pic.twitter.com/j32SXgSFTT
— BCCI (@BCCI) October 20, 2018
टीम इस प्रकार है-
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और खलील अहमद।