Asia Cup: 'अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है', पीएम के बयान पर SKY की प्रतिक्रिया
सूर्यकुमार ने पीएम मोदी के ट्वीट पर कहा कि अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है। भारत ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था।
विस्तार
#WATCH | Dubai, UAE: On PM Modi's tweet "Operation Sindoor on the games field", Indian skipper Suryakumar Yadav says, "It feels good when the country's leader himself bats on the front foot; it felt like he took the strike and scored runs. It was great to see, and when the sir is… pic.twitter.com/nLLsgwuqPI
— ANI (@ANI) September 29, 2025
भारत की जीत के बाद उस वक्त विवाद हुआ जब भारत ने एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। भारतीय टीम ने ट्रॉफी नहीं उठाई और पुरस्कार समारोह वहीं खत्म कर दिया गया। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि नकवी ट्रॉफी लेकर अपने होटल के कमरे में चले गए हैं और बोर्ड आईसीसी से इसकी शिकायत करेगा।
नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेने पर सूर्यकुमार ने कहा, मैं इसे विवाद नहीं कहूंगा। अगर आपने देखा हो, तो लोगों ने ट्रॉफी की तस्वीरें इधर-उधर पोस्ट की हैं। लेकिन असली ट्रॉफी तो तब मिलती है जब आप लोगों का, खिलाड़ियों का, अपने द्वारा अर्जित विश्वास का, सपोर्ट स्टाफ का, उनके द्वारा दिखाए गए विश्वास का और पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों का दिल जीतते हैं। वही असली ट्रॉफी होती है। असली ट्रॉफी मैदान पर मौजूद इतने सारे लोगों की मेहनत होती है।
#WATCH | Dubai, UAE: On India refused to accept the Asia Cup 2025 trophy from ACC chairman Mohsin Naqvi, Indian skipper Suryakumar Yadav says, "I won't call it controversy. If you have seen, people have posted photos of trophy here and there. But the real trophy is when you win… pic.twitter.com/v33vIktcdr
— ANI (@ANI) September 29, 2025
#WATCH | Dubai, UAE: On winning the Asia Cup, Indian skipper Suryakumar Yadav says, "It was a very good feeling. When you win a tournament unbeaten, you feel very good. It was a very good feeling for the entire team, for the entire country, and it was a lot of fun. We came and… pic.twitter.com/IDEyqmYlkF
— ANI (@ANI) September 29, 2025
मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार एशिया कप के सभी मैचों की अपनी फीस पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों और सशस्त्र बलों को देने का एलान किया था। इस पर सूर्यकुमार ने कहा, जब मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में जा रहा था, तो मैंने सोचा कि इतने सारे भारतीय वहां मौजूद हैं और हम कम से कम कुछ छोटी-मोटी मदद तो कर ही सकते हैं। अगर सब थोड़ा-थोड़ा योगदान दें, तो अच्छा रहेगा। मैं उस समय पूरी लाइन नहीं लिख पाया, क्योंकि यह सशस्त्र बलों और पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए है। सब कुछ इतनी तेजी से हो रहा था कि उस अफरा-तफरी में मैं ज्यादा कुछ नहीं कह पाया। लेकिन मैं जो भी कर सकता हूं, करूंगा।
#WATCH | Dubai, UAE: On donating his entire match fee from the Asia Cup to the victims of the Pahalgam terror attack and the Indian Armed Forces, Indian skipper Suryakumar Yadav says, "When I was going to the press conference, I thought that so many Indians are there and we could… pic.twitter.com/mt0XMhk4ES
— ANI (@ANI) September 29, 2025