{"_id":"cb77d572-3cae-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"indian-spinners-successful-on-eden-garden-pitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडन पर भारतीय स्पिनरों की बोलती है तूती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईडन पर भारतीय स्पिनरों की बोलती है तूती
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Mon, 03 Dec 2012 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले ईडन गार्डंस के आंकड़ों पर गौर करें तो भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए पहले दिन टर्निंग विकेट की मांग करना जायजा लगेगा। इस ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय स्पिनरों की तूती बोली है। लेकिन ओवरऑल गेंदबाजों की बात करें तो पेसरों और स्पिनरों का पलड़ा बराबर लगता है।
विज्ञापन
37 : अंतरराष्ट्रीय मैच अब तक ईडन गार्डंस की पिच पर खेले गए हैं।
6922.1 : कुल ओवर ईडन पर अंतरराष्ट्रीय स्पिनरों ने फेंके हैं।
6108.3 : कुल ओवर ईडन पर अंतरराष्ट्रीय पेसरों ने फेंके हैं।
4361.4 : ओवर में भारत ने स्पिनरों को आजमाया है।
2308.4 : ओवर भारत ने मीडियम पेसरों से गेंदबाजी करवाई।
1016 : विकेट यहां अंतरराष्ट्रीय पेसरों (516 विकेट) और स्पिनरों (500) ने मिलकर झटके हैं।
194 : विकेट इस पिच पर 55 भारतीय मीडियम पेसरों के नाम है।
325 : विकेट इस पिच पर 62 भारतीय स्पिनरों के नाम है, जिसमें 109 बाएं हाथ के स्पिनरों के नाम है।
भारत का रहा दबदबा
भारतीय टीम ने ईडन गार्डंस पर अब तक 10 मैच जीते हैं, जिसमें स्पिनरों का योगदान अहम रहा है। भारत ने इस मैदान पर अब तक दस मैच जीते हैं, जिसमें भारतीय स्पिनरों के खाते में 135 विकेट आए जबकि मीडियम पेसरों के खाते में 56 विकेट आए। भारत ने यहां नौ मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेले हैं, जिसमें भारतीय स्पिनरों ने 89 और मीडियम पेसरों ने 33 विकेट झटके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मिली तीन जीत में भारतीय स्पिनरों ने 59 में से 50 विकेट झटके। इनमें बाएं हाथ के स्पिनरों का योगदान भी 21 विकेट का रहा। इंग्लैंड को इस मैदान पर एकमात्र जीत 1977 में नसीब हुई, जिसमें उसके पेसरों का योगदान अधिक था। लेकिन कुल नौ मैचों में उसके पेसरों ने 65 और स्पिनरों ने 61 विकेट झटके, जिनमें 30 विकेट बाएं हाथ के स्पिनरों को मिले।
विज्ञापन
46 : सर्वाधिक विकेट कोलकाता में सात मैचों में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के नाम है। उनके बाद लेग स्पिनर अनिल कुंबले (40) और बाएं हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी (29) का नंबर आता है।
विज्ञापन
तीन स्पिनरों से मिली जीत
ईडन पर इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जो तीन मैच जीते, उनमें आखिरी दो मैच में भारतीय टीम तीन-तीन स्पिनरों के साथ उतरी थी। लिहाजा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यहां पिच का मिजाज पढ़ने के बाद तीन स्पिनरों को फिर से उतारने की हिम्मत कर सकते हैं। ऐसे में आर अश्विन, हरभजन सिंह और प्रज्ञान ओझा को अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है।
ईडन पर इंग्लैंड हारा
1961-62 : भारत ने यहां हुए मैच में इंग्लैंड को 187 रन से धोया, जिसमें 14 विकेट स्पिनरों ने झटके।
1971-72 : भारत ने इंग्लैंड को 28 रन से हराया। इस मैच में बेदी, भगवत चंद्रशेखर और ईरापल्ली प्रसन्ना ने 19 विकेट झटके।
1993 : 22 साल बाद भारत ने यहां फिर इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया, जिसमें अनिल कुंबले, वेंकटपति राजू और राजेश चौहान ने 17 विकेट झटके।