फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian selectors will give more chances to rishabh pant instead of MS Dhoni

...तो अब धोनी को करना होगा भविष्य पर फैसला, चयनकर्ता पंत को देंगे अधिक मौका

Mon, 22 Jul 2019 10:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 22 Jul 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Indian selectors will give more chances to rishabh pant instead of MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत - फोटो : BCCI

महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए अपनी अनुप्लब्धता बता कर चयनकर्ताओं का काम फिलहाल आसान कर दिया, लेकिन टीम इंडिया के भविष्य को लेकर बनी रूपरेखा ने धोनी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने साफ किया है कि उनकी भविष्य की योजनाओं में ऋषभ पंत हैं और वह उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके प्रदान करना चाहेंगे। प्रसाद का यह बयान धोनी पर खुद के भविष्य का फैसला करने के लिए बड़ा दबाव बनाएगा। बड़ी बात यह भी है कि प्रसाद ने टीम की भविष्य की योजनाओं के बारे में धोनी को अवगत भी करा दिया है।

विज्ञापन


चयनकर्ताओं ने पंत को क्रिकेट तीनों संस्करणों की टीम में चुनकर यह साफ बता दिया है कि वह उनकी योजनाओं का मुख्य हिस्सा हैं। तीन अगस्त से तीन सितंबर तक के वेस्टइंडीज दौरे के बाद जब चयनकर्ता दक्षिण अफ्रीका के साथ घर में होने वाले तीन टी-20 मैचों के लिए टीम का चयन करेंगे तो धोनी का मुद्दा एक बार फिर उनके सामने होगा। अगले साल टी-20 विश्व कप होना है। मुख्य चयनकर्ता के बयान से यह साफ लगता है कि इस विश्व कप में बतौर विकेट कीपर पंत पर ही उनका निवेश होगा। प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि संन्यास का फैसला लेना धोनी जैसे दिग्गज क्रिकेटर का अपना फैसला होगा, लेकिन टीम के लिए भविष्य का रोडमैप तैयार करना उनका काम है और वह इसमें अब पूरी तरह स्पष्ट हैं। हालांकि प्रसाद ने यह भी कहा है कि जब वह फिट होंगे और अपनी उपलब्धता बताएंगे तो उस समय इस मसले को देखेंगे। 

विज्ञापन

नंबर वन विकेट कीपर पंत तो धोनी की कैसे बनेगी जगह

Indian selectors will give more chances to rishabh pant instead of MS Dhoni
ऋषभ पंत और एमएस धोनी
प्रसाद के बयान से यह भी साफ है कि क्रिकेट के तीनों संस्करणों में टीम के नंबर एक विकेट कीपर ऋषभ पंत होंगे। ऐसे में धोनी की टीम में जगह बनना मुश्किल है। बतौर विकेट कीपर ही अब तक उनकी टीम में जगह बन रही थी। इस वक्त जिस तरह धोनी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्हें बतौर बल्लेबाज खिलाए जाने का अवसर नहीं बनता है। यही सारी बातें धोनी को संन्यास के लिए जबरदस्त दबाव बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed