फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian players enjoyed ENG vs AUS Match at stadium Ravichandran Ashwin takes selfie

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, अश्विन ने कार्तिक-चहल के साथ ली सेल्फी

Sun, 09 Oct 2022 07:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 09 Oct 2022 07:59 PM IST
सार

पर्थ में अभ्यास कर रही भारतीय टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान अश्विन ने हर्षल पटेल, युजवेन्द्र चहल और दिनेश कार्तिक के साथ सेल्फी भी ली। 
 

विज्ञापन
Indian players enjoyed ENG vs AUS Match at stadium Ravichandran Ashwin takes selfie
पर्थ के स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 की तैयारी के लिए भारतीय टीम समय से पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। भारतीय टीम यहां पर्थ में अभ्यास कर रही है। इसके बाद भारत को दो अभ्यास मैच खेलने हैं और 23 अक्तूबर को भारत टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। पर्थ में अभ्यास कर रहे भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच देखने के लिए स्टेडियम में भी पहुंचे। रविचंद्रन अश्विन ने यहां सेल्फी भी ली, जिसमें दिनेश कार्तिक, युजवेन्द्र चहल और हर्षल पटेल भी दिख रहे थे। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें विश्व कप के लिए अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहती हैं। इसी वजह से यह सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भी खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने हाल ही में पाकिस्तान को सात मैचों की टी20 सीरीज में 4-3 से हराया है और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दो टी20 मैचों की सीरीज में जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


AUS vs ENG: हेल्स-बटलर के तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, वॉर्नर भी नहीं जिता सके मैच, इंग्लैंड ने आठ रन से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर कीं, जिसमें दर्शकों से भरे पर्थ स्टेडियम का एक वीडियो और भारतीय खिलाड़ियों की एक फोटो भी थी। 

भारत 23 अक्तूबर से अपने टी20 विश्व कप का अभियान शुरू करेगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारत को पाकिस्तान ने अक्तूबर 2021 में दुबई में टी20 विश्व कप में 10 विकेट से हराया था। पाकिस्तान ने पिछले महीने एशिया कप में भी भारत को अहम मैच में हराया था। भारत इन दोनों हार का बदला लेना चाहेगा। 

IND vs SA Video: टॉस के दौरान धवन को सिक्का देना भूले रेफरी श्रीनाथ, मांजरेकर ने पूछा तो हड़बड़ी में टॉस कराया

पर्थ में क्यों अभ्यास कर रही है भारतीय टीम
भारतीय टीम के स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच ने बताया है कि भारतीय टीम ने पर्थ को अभ्यास के लिए चुना है। यहां की पिच ऑस्ट्रेलिया की तेजी और उछाल का एहसास कराती है। इससे भारत को ऑस्ट्रेलिया के हालातों के सात सामंजस्य बैठाने में मदद मिलेगी। यहां एक सप्ताह तक अभ्यास करने के बाद भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई हालातों के अभ्यस्त हो जाएंगे और मैच के दौरान उन्हें उछाल या गति से परेशानी नहीं होगी। 

T20 World Cup: मलिक को वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुनने पर PCB चीफ का बयान, बोले- हमारी टीम में कोई मेसी नहीं बैठा

इंग्लैंड ने जीता मैच
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को बटलर और हेल्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 गेंदों में 132 रन की साझेदारी निभाई। इन दोनों की बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 208 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने मिचेल मार्श के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी निभाई। वॉर्नर 44 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। दोनों टीमों के बीच अगला मैच 12 अक्तूबर को कैनबरा में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed