फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian pacer bhuvneshwar kumar becomes the ICC Mens Player of the Month for March

ICC Monthly Award: भुवनेश्वर ने जीता आईसीसी का खास पुरस्कार, राशिद खान को पछाड़ा

Tue, 13 Apr 2021 03:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Apr 2021 03:56 PM IST
सार

  • आईसीसी हर माह प्रत्येक वर्ग में तीन-तीन खिलाड़ी को नामांकित करती है
  • एक कैलेंडर माह में मैदान के प्रदर्शन का होता है आंकलन
  • प्रदर्शन और उपलब्धियों के आधार पर नामांकन होता है
  • वोटिंग के आधार पर विजेता का चयन होता है 

विज्ञापन
Indian pacer bhuvneshwar kumar becomes the ICC Mens Player of the Month for March
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी और स्टार तेज गेंदबाज ने चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार वापसी की। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए आईसीसी तरफ से उन्हें इनाम भी मिला है। भुवनेश्वर को आईसीसी की वोटिंग में मार्च महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि भुवी के अलावा पुरुष वर्ग में अन्य खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के शीर्ष लेग स्पिनर राशिद खान और जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स का नाम भी शामिल था। लेकिन वोटिंग के बाद भारतीय तेज गेंदबाज को विजेता घोषित किया गया है।
विज्ञापन

 

बात करें भुवनेश्वर के प्रदर्शन की तो पिछले माह उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे खेले थे और 4.65 के इकॉनमी रेट से छह विकेट चटकाए थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले थे, जिसमें 6.38 की शानदार इकॉनमी रेट के साथ चार विकेट झटके थे। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सफेद गेंद की सीरीज में वह दोनों टीमों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।

अन्य दावेदारों में राशिद ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी टीम की जीत के दौरान 11 विकेट झटके और इसके बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3-0 की जीत में छह विकेट भी हासिल किए। वहीं जिम्बाब्वे से सीन विलियम्स ने अफगानिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने कुल 264 रन बनाए और दो विकेट प्राप्त किए। उन्होंने इसके बाद तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 128.57 के स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाए।

महिला वर्ग में ली की जीत

महिलाओं के वर्ग में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लिजले ली ने यह पुरस्कार अपने नाम किया है। उन्होंने इसके लिए अपने भारतीय दावेदारों राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम राउत को पछाड़ा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम से लिजले ली ने चार वनडे में एक शतक और दो अर्धशतक जमाए जिससे वह आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गईं। उन्होंने भारत के खिलाफ हुई द्विपक्षीय श्रृंखला में भी बढ़िया प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए मैच विजेता रही थीं.


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed