फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian paceman sreesanth held for spot fixing

एस. श्रीसंत... ऐसे बन गए टीम इंडिया के 'बैड ब्वॉय'

Thu, 16 May 2013 01:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 16 May 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
indian paceman sreesanth held for spot fixing

अक्टूबर 2005 में टीम इंडिया से जुड़ने वाले केरल के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को असली पहचान आईपीएल में मिली। 2008 में आईपीएल मैच के दौरान हरभजन सिंह के चांटे के बाद वो कैमरे पर फूट-फूट कर रोते दिखाई दिए थे।

विज्ञापन


हालांकि 5 साल बाद इसी सीजन में श्रीसंत ने ट्वीट करके कहा कि वो सब प्लानिंग था। हरभजन ने उन्हें चांटा मारा ही नहीं था।

स्पॉट फिक्सिंग: श्रीसंत समेत तीनों क्रिकेटर सस्पेंड
विज्ञापन


अब श्रीसंत नई मुसीबत में फंस चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने आईपीएल के मैचों में स्पॉट फिक्सिंग करने के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के इस तेज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीसंत का विवादों से पुराना नाता रहा है। इस पर एक नजर...

- श्रीसंत पहली बार मैदान पर साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ़ मैच में इंग्लैंड के कप्तान माइकल वॉन से जान बूझकर टकराए थे जिसके लिए उन्हें मैच फीस का आधा हिस्सा बतौर जुर्माना देना पड़ा था।

- एक बार श्रीसंत बंगलुरू में एक होटल के कर्मचारियों से भिड़ गए जिस पर बोर्ड ने उनसे सफ़ाई मांगी थी।

- श्रीसंत ने ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में पीटरसन पर 'बीमर' फेंकने के अलावा पॉल कोलिंगवुड को एक ऐसी गेंद डाली थी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने पीटरसन पर 'बीमर' फेंकने के लिए श्रीसंत पर एक मैच के प्रतिबंध की भी मांग की थी। हालांकि श्रीसंत ने इसके तुरंत बाद पीटरसन से माफी मांगी थी लेकिन एथर्टन इससे संतुष्ट नहीं थे।


- एक बार आईसीसी ने श्रीसंत को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया था। जिस कारण उनकी मैच फीस में 30 फीसदी कटौती करने का निर्देश दिया था। आईसीसी का कहना था कि श्रीसंत ने खेल भावना के अनुरूप व्यवहार नहीं किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में हाशिम अमला को आउट करने के बाद श्रीसंत उनकी तरफ भागे थे। इसकी शिकायत अंपायर मार्क बेंसन, डेरिल हार्पर और तीसरे अंपायर कार्ल हंटर ने की थी। इस मामले में श्रीसंत की 20 फीसदी मैच फीस में कटौती की गई थी।

- यही नहीं श्रीसंत को आईसीसी ने लोगो नीति के उल्लंघन का दोषी पाया था। इसके बाद आईसीसी ने उनको झाड़ लगाई थी। आईसीसी की नीति थी कि खेलने वाली शर्ट के नीचे सादा सफेद टी शर्ट पहनी जा सकती है और श्रीसंत ने नीचे काली टीशर्ट पहनी और उस पर एक 'लोगो' भी था।

- 2008 में टेस्ट मैच के दौरान आंद्रे नेल के साथ भी श्रीसंत का विवाद रहा। नेल ने एक के बाद एक तेज गेंदों से श्रीसंत को परेशान कर रखा था और एक बार तो नेल ने श्रीसंत के सीने की ओर इशारा करके कहा था। अगली बॉल पर श्रीसंत ने नेल की गेंद पर छक्का मारने के बाद विकेट पर नाचना शुरू कर दिया था। हालांकि बाद में कहा कि वो दोबारा ऐसा नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed