{"_id":"66ec51aef49a89077802df1d","slug":"indian-opener-yashasvi-jaiswal-has-no-complaints-about-pace-friendly-chennai-conditions-against-bangladesh-2024-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: तेज गेंदबाजों की मददगार वाली चेन्नई पिच को लेकर यशस्वी ने रखी राय, अपनी पारी पर दिया ये बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: तेज गेंदबाजों की मददगार वाली चेन्नई पिच को लेकर यशस्वी ने रखी राय, अपनी पारी पर दिया ये बयान
Thu, 19 Sep 2024 10:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:01 PM IST
सार
भारत ने यशस्वी के अर्धशतक के अलावा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के शतक और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (नाबाद 86) के साथ सातवें विकेट के लिए हुई 195 रनों की साझेदारी के दम पर खुद को मुश्किल से उबारा। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने छह विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय बल्लेबाजों को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों का सामना करने में दिक्कत हुई। चेन्नई की पिच आमतौर पर स्पिनरों के मददगार वाली मानी जाती है, लेकिन पहले टेस्ट में इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती दिखी। इसी के कारण भारत ने भी तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने भारतीय शीर्ष क्रम पर खासा परेशान किया, लेकिन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अर्धशतक जड़ने में सफल रहे।
विज्ञापन
यशस्वी ने कहा कि उन्हें चेन्नई की पिच को लेकर कोई शिकायत नहीं है और उनके लिए मध्य ओवरों में समय बिताने का यह अवसर था। यशस्वी ने कहा कि उन्हें इससे सीख मिलेगी। यशस्वी ने कहा, इन परिस्थितियों में खेलना शानदार था। इससे मैं मजबूत बनूंगा और मैं इससे सीखूंगा कि इन सभी परिस्थितियों में कैसे खेलना है और अपनी पारी की योजना कैसे बनानी है। मैं टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करने की कोशिश करता हूं और उसी के हिसाब से अपने खेल में बदलाव करता रहता हूं। अगर शुरुआत में विकेट गिर जाएं तो मैं कैसे बल्लेबाजी कर सकता हूं? जब रन बन रहे हों तो मैं कैसे बल्लेबाजी कर सकता हूं?
विज्ञापन
विज्ञापन
यशस्वी ने कहा कि वह और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रन बनाने के लिए ढीली गेंदों का इंतजार कर रहे थे क्योंकि उस समय बांग्लादेश के गेंदबाजों का पलड़ा भारी था। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट से थोड़ी मदद मिल रही थी और अगर आप मौसम को देखें तो थोड़े बादल छाए हुए थे लेकिन हम सुरक्षित खेलकर उस दौर से गुजरने की कोशिश कर रहे थे।
'भारत अच्छी स्थिति में है'
यशस्वी ने बांग्लादेश के गेंदबाजों को श्रेय दिया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि भारतीय टीम सुखद स्थिति में पहुंचने में सफल रही है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि शुरू में गेंद थोड़ी मूव कर रही थी और थोड़ी सीम कर रही थी और कम उछाल था इसलिए हमने अपना समय लिया। लेकिन अगर आप आखिरी सत्र को देखें तो हमने काफी अच्छा स्कोर किया और मुझे लगता है कि हम इस समय अच्छी स्थिति में है।
यशस्वी ने बांग्लादेश के गेंदबाजों को श्रेय दिया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि भारतीय टीम सुखद स्थिति में पहुंचने में सफल रही है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि शुरू में गेंद थोड़ी मूव कर रही थी और थोड़ी सीम कर रही थी और कम उछाल था इसलिए हमने अपना समय लिया। लेकिन अगर आप आखिरी सत्र को देखें तो हमने काफी अच्छा स्कोर किया और मुझे लगता है कि हम इस समय अच्छी स्थिति में है।
भारत ने यशस्वी के अर्धशतक के अलावा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के शतक और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (नाबाद 86) के साथ सातवें विकेट के लिए हुई 195 रनों की साझेदारी के दम पर खुद को मुश्किल से उबारा। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने छह विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं। अश्विन भी 102 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।