डर गए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, अब उन्हें 'नीले सागर' का खौफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है लेकिन इस मैच से पहले ही मेजबान कप्तान माइकल क्लार्क भारतीय दर्शकों से डर गए हैं।
टीम इंडिया अपने अजेय रथ पर सवार है और टूर्नामेंट में लगातार 7 मैच के साथ-साथ ओवरऑल 11 मैच जीत चुकी है और जिस तरह से भारतीय खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं उससे सभी टीमें डरी हुई हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद क्लार्क ने भारतीय टीम को कड़ी चुनौती बताया था। तभी उनके डर का एहसास हो गया था।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान अपने घर में भारतीय खिलाड़ियों के लाजवाब प्रदर्शन से डरे हुए ही हैं साथ ही अब उन्हें भारतीय दर्शकों से भी खौफ लगने लगा है। वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल बृहस्पतिवार को सिडनी में खेला जाएगा, लेकिन टीम इंडिया के लिए यहां खेलने का अहसास बिल्कुल कोलकाता के ईडन गार्डेंस जैसा रहेगा। सेमीफाइनल में जब भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी तो मेजबान टीम को कम बल्कि भारतीय टीम को प्रशंसकों का समर्थन अधिक मिलेगा। और अब यही डर कंगारू टीम और उनके कप्तान को खाए जा रही है।
सिडनी में नीला सागर उमड़ने के पूरे आसार
करीब 42 हजार दर्शक क्षमता वाले ग्राउंड की 70 फीसदी टिकटें भारतीय प्रशंसकों ने खरीद ली हैं। ऐसे में मैदान पर एक बार फिर नीला सागर उमड़ने की उम्मीद है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी पूरे स्टेडियम में नीला तूफान दिखा था।
बहुतायत में भारतीयों के हाथ टिकट जाने से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान क्लार्क खासे नाराज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों से अधिक संख्या में मैदान पर पहुंचने की अपील भी कर डाली है। क्लार्क और ओपनर डेविड वार्नर ने ट्वीट कर अपील की है कि मैं ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों से अपील करता हूं कि वह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड को पीले रंग में रंग दें। हमें आपके समर्थन की जरूरत है।
खिलाड़ियों और दर्शकों के अलावा कंगारू टीम को अपने पिच से भी बहुत मदद मिलने की संभावना नहीं दिखती। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) की पिच आमतौर पर स्पिनरों की मददगार मानी जाती रही है। अगर सेमीफाइनल में भी यही हालात रहे तो महज कामचलाऊ स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल के साथ खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें बढ़ना तय हैं। टीम इंडिया के लिए ऐसे में आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना बेहद अहम भूमिका निभा सकते हैं।