{"_id":"07d8f17a299868e867dfd39a41e1f60e","slug":"indian-embassy-granted-visas-for-pak-players-at-clt20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग में लगा तड़का, पाक टीम को मिला वीजा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस लीग में लगा तड़का, पाक टीम को मिला वीजा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Sep 2013 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस लीग टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के भारत आने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि भारत सरकार पाक टीम फैसलाबाद वोल्व्स के खिलाड़ियों को वीजा नहीं देगी। लेकिन अब भारतीय दूतावास ने पाक से आने वाले क्रिकेटरों के लिए वीजा जारी करने का फैसला लिया है।
पाक खिलाड़ी दो चरणों में भारत आएंगे। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी शनिवार को लाहौर से भारत के लिए रवाना होंगे। जबकि टीम के कप्तान मिस्बाह-उल-हक, सईद अजमल और एहसान आदिल (तीन खिलाड़ी) इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर हैं सीधे वहीं से यहां आएंगे।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे में पाक के साथ खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच शनिवार को समाप्त होगा।
मिस्बाह-उल-हक की की अगुवाई वाली फैसलाबाद वोल्व्स पाकिस्तान टी-20 की चैंपियन टीम है। बीसीसीआई ने 17 सितंबर से शुरू हो रही चैंपियंस लीग में भाग लेने के लिए फैसलाबाद को निमंत्रित किया था।
विज्ञापन
पाक की इस टीम में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं जिनमें सईद अजमल बड़ा नाम है। फैसलाबाद पाक की दूसरी टीम होगी जो चैंपियंस लीग में भाग लेगी। इससे पहले पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में हुए लीग में स्यालकोट ने भाग लिया था।
चैंपियंस लीग के मुकाबले 17 सितंबर से छह अक्टूबर तक चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, दिल्ली और रांची में खेले जाने हैं।
पहले कहा जा रहा था कि भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से पाक टीम को वीजा देने से इनकार कर दिया है। दोनों देशों की सीमा पर बार-बार हो रही गोलीबारी से दोनों के बीच रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी और भारत में पाक के खिलाफ खासी नाराजगी है।