{"_id":"5cb5f79abdec22493442fb6b","slug":"indian-cricketer-mithali-raj-named-goodwill-ambassador-for-street-child-cricket-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की सद्भावना दूत बनीं मिताली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की सद्भावना दूत बनीं मिताली
Tue, 16 Apr 2019 09:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 16 Apr 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
मिताली राज
दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज को स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम का सद्भावना दूत बनाया गया है।
विज्ञापन
भारत की महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रायल्स की तरह टीम का सहयोग करेंगी।
मिताली ने कहा, ‘‘मुझे टीम इंडिया की सद्भावना दूत के रूप में स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप से जुड़ने की खुशी है। एक खिलाड़ी के रूप में मुझे पता है कि खेल में सिर्फ बच्चों की वास्तविकता को ही बदलने की क्षमता नहीं है बल्कि सड़कों पर रहने वाले बच्चों के लिए जनता का सहयोग भी जुटाया जा सकता है।’’
विज्ञापन
इससे पहले पीटीसी इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने टीम के समर्थन की घोषणा की।