IPL Lungi Dance: लाइव शो के दौरान लुंगी डांस करने पूर्व भारतीय क्रिकेटर, देखें हरभजन और इरफान का वायरल वीडियो
आरसीबी बनाम सीएसके मैच से पहले ये सभी पूर्व क्रिकेटर मस्ती के मूड में दिखे और लाइव शो के दौरान स्टूडियो में अपने डांस मूव्स दिखाए, वहीं जतिन सप्रू भी उनका बखूबी साथ देते नजर आए।
विस्तार
आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर आने के लिए तैयार हो रहे थे। इस बीच टीवी शो में शामिल पूर्व भारतीय क्रिकेटर लुंगी डांस करने लगे।
विज्ञापन विज्ञापन
इस डांस का वीडियो पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। बद्रीनाथ स्टार स्पोर्ट्स के लिए आईपीएल प्रसारण के दौरान विशेषज्ञ के तौर पर काम करते हैं। उनके साथ एस श्रीसंत, इरफान पठान और हरभजन सिंह भी होते हैं। जतिन सप्रू शो को होस्ट करते हैं।
आरसीबी बनाम सीएसके मैच से पहले ये सभी पूर्व क्रिकेटर मस्ती के मूड में दिखे और लाइव शो के दौरान स्टूडियो में अपने डांस मूव्स दिखाए, वहीं जतिन सप्रू भी उनका बखूबी साथ देते नजर आए। सभी ने मैच से पहले लुंगी डांस किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए बद्रीनाथ ने लिखा, "स्टार स्पोर्ट्स स्टूडियो में कुछ चैंप्स के साथ लुंगी डांस।"
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने सिर्फ तीन रन बनाए और 16 रन बनाकर चलते बने। यहां से डेवोन कॉन्वे और अजिंक्य रहाणे ने मोर्चा संभाला और दोनों ने तेजी से रन बनाए। रहाणे 20 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे (83) और शिवम दुबे (52) के अर्धशतक की मदद से चेन्नई ने पूरे ओवर में 226/6 का स्कोर खड़ा किया।
227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कोहली छह और महिपाल लोमरोर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने 61 गेंद में 126 रन जोड़ मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। हालांकि, प्लेसिस 62 और मैक्सवेल 76 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में कार्तिक ने 14 गेंद में 28 रन बनाए, लेकिन यह उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। अंत में आरसीबी की टीम आठ विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी और मैच हार गई।