फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricketer Lungi Dance during live show in IPL Match Watch Video

IPL Lungi Dance: लाइव शो के दौरान लुंगी डांस करने पूर्व भारतीय क्रिकेटर, देखें हरभजन और इरफान का वायरल वीडियो

Tue, 18 Apr 2023 06:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 06:18 PM IST
सार

आरसीबी बनाम सीएसके मैच से पहले ये सभी पूर्व क्रिकेटर मस्ती के मूड में दिखे और लाइव शो के दौरान स्टूडियो में अपने डांस मूव्स दिखाए, वहीं जतिन सप्रू भी उनका बखूबी साथ देते नजर आए। 

विज्ञापन
Indian cricketer Lungi Dance during live show in IPL Match Watch Video
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ था। चेन्नई ने यह रोमांचक मैच आठ रन के अंतर से अपने नाम किया। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने और टूटे, लेकिन खेल शुरू होने से पहले ही कुछ ऐसा हुआ, जिससे टीवी पर मैच देख रहे दर्शकों के लिए मुकाबला खास हो गया। 
विज्ञापन


आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर आने के लिए तैयार हो रहे थे। इस बीच टीवी शो में शामिल पूर्व भारतीय क्रिकेटर लुंगी डांस करने लगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by S.Badrinath (@s_badrinath)



इस डांस का वीडियो पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। बद्रीनाथ स्टार स्पोर्ट्स के लिए आईपीएल प्रसारण के दौरान विशेषज्ञ के तौर पर काम करते हैं। उनके साथ एस श्रीसंत, इरफान पठान और हरभजन सिंह भी होते हैं। जतिन सप्रू शो को होस्ट करते हैं।

आरसीबी बनाम सीएसके मैच से पहले ये सभी पूर्व क्रिकेटर मस्ती के मूड में दिखे और लाइव शो के दौरान स्टूडियो में अपने डांस मूव्स दिखाए, वहीं जतिन सप्रू भी उनका बखूबी साथ देते नजर आए। सभी ने मैच से पहले लुंगी डांस किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए बद्रीनाथ ने लिखा, "स्टार स्पोर्ट्स स्टूडियो में कुछ चैंप्स के साथ लुंगी डांस।"

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने सिर्फ तीन रन बनाए और 16 रन बनाकर चलते बने। यहां से डेवोन कॉन्वे और अजिंक्य रहाणे ने मोर्चा संभाला और दोनों ने तेजी से रन बनाए। रहाणे 20 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे (83) और शिवम दुबे (52) के अर्धशतक की मदद से चेन्नई ने पूरे ओवर में 226/6 का स्कोर खड़ा किया। 

227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कोहली छह और महिपाल लोमरोर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने 61 गेंद में 126 रन जोड़ मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। हालांकि, प्लेसिस 62 और मैक्सवेल 76 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में कार्तिक ने 14 गेंद में 28 रन बनाए, लेकिन यह उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। अंत में आरसीबी की टीम आठ विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed