फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian cricket team tries to maintain top spot against west indies

विंडीज के खिलाफ यह गलती नहीं कर सकती टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को मिल जाएगा फायदा

Wed, 03 Oct 2018 11:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
indian cricket team tries to maintain top spot against west indies
team india

इंग्लैंड दौरे पर मिली 1-4 की करारी शिकस्त झेलने के बावजूद टीम इंडिया फिलहाल आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर जमी हुई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में जीत दर्ज करते हुए वह नंबर-1 का ताज पुख्ता करना चाहेगी। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार से दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट राजकोट में शुरू होगा। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की कोशिश एक भी अंक गंवाने की नहीं होगी।

विज्ञापन


टीम इंडिया इस समय 115 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, लेकिन अगर वह सीरीज 2-0 से भी जीत लेता है तो भी उसे एक ही अंक का फायदा होगा, क्योंकि दोनों टीमों के बीच रेटिंग अंक का बड़ा अंतर है। दूसरी तरफ, अगर भारत को 0-2 की शिकस्त का सामना करना पड़ता है तो उसके सिर्फ 108 अंक रह जाएंगे और अगर ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान को 2-0 से हरा देता है तो फिर उसे पीछे छोड़ देगा।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की टीम हालांकि अगर 2-0 से सीरीज जीत भी जाती है तो भी वह आठवें स्थान पर बनी रहेगी। दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम रविवार से यूएई में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी और दोनों टीमों के पास अपनी टेस्ट रैंकिंग में सुधार करने का मौका होगा। पाकिस्तान अगर 2-0 से जीत दर्ज करता है तो श्रीलंका को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर आ जाएगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर 1-0 से भी जीत दर्ज करती है तो दक्षिण अफ्रीका को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विराट कोहली का रहेगा इस पर विशेष ध्यान

indian cricket team tries to maintain top spot against west indies
virat kohli records

भारतीय कप्तान विराट कोहली भी बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे। वह ऑस्ट्रेलिया के प्रतिबंधित बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से सिर्फ एक अंक आगे हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में चेतेश्वर पुजारा (छठे) और केएल राहुल (19वें) भारत के अन्य टॉप बल्लेबाज हैं, जबकि रवींद्र जडेजा (चौथे) और रविचंद्रन अश्विन (आठवें) की स्पिन जोड़ घरेलू हालात का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट 13वें स्थान पर हैं, जबकि उसके तीन गेंदबाज शेनन गैब्रियल (11वें), जेसन होल्डर (13वें) और केमार रोच (19वें) शीर्ष-20 में शामिल हैं और भारतीय विकेटों से मदद हासिल करने की उम्मीद कर रहे होंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में 20वें स्थान के साथ शीर्ष बल्लेबाज हैं, जबकि मिशेल स्टार्क (संयुक्त 14वें) और नाथन लियोन (16वें) शीर्ष गेंदबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed