{"_id":"62e267c1b4d0353f53129101","slug":"indian-cricket-team-on-number-three-in-icc-odi-rankings-after-clean-sweep-against-west-indies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC ODI Ranking: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने से भारत को फायदा, वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान से चार अंक आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC ODI Ranking: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने से भारत को फायदा, वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान से चार अंक आगे
Thu, 28 Jul 2022 06:01 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 28 Jul 2022 06:01 PM IST
सार
पाकिस्तान पर जीत के साथ ही वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है। अब पाकिस्तान के लिए भारत की बराबरी करना बहुत मुश्किल होगा।
विज्ञापन
जीत के बाद भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 के अंतर से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही वनडे रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर बना हुआ है। अब तीसरे स्थान पर मौजूद भारत और चौथे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के बीच चार अंकों का फासला हो चुका है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतकर आईसीसी रैंकिंग में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी भारत ने 2-1 से जीती थी। अब भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है।
भारत पाकिस्तान से आगे
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भारत के पास 110 रेटिंग प्वाइंट हो चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास 106 रेटिंग प्वाइंट हैं। पाकिस्तान अब नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा। टीम इंडिया अब धीरे-धीरे पहले पायदान की तरफ बढ़ रही है। हालांकि, भारत को पहला स्थान हासिल करने के लिए 128 रेटिंग प्वाइंट वाले न्यूजीलैंड और 119 रेटिंग प्वाइंट वाले इंग्लैंड को पीछे करना होगा।

नौ में से आठ मैच जीत चुका है भारत
भारतीय टीम को इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने घर में वनडे सीरीज में 3-0 से हराया था। इसके बाद से भारत ने कोई वनडे सीरीज नहीं गंवाई है। टीम इंडिया इसके बाद नौ में से आठ वनडे मैच जीत चुकी है। पहले भारत ने अपने घर में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया। इसके बाद इंग्लैंड में जाकर 2-1 से सीरीज जीती। अब वेस्टइंडीज जाकर उसे 3-0 से हराया है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के पास 101 रेटिंग प्वाइंट हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के पास भी इतने ही अंक हैं, पर दशमलव की गणना में ऑस्ट्रेलिया की टीम आगे है।