फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team complains of no hotel facilities in Brisbane now BCCI intervenes

ब्रिस्बेन पहुंचकर बदइंतजामी से जूझी टीम इंडिया, होटल में शौचालय तक साफ नहीं

Tue, 12 Jan 2021 06:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 12 Jan 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Indian cricket team complains of no hotel facilities in Brisbane now BCCI intervenes
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter@ICC

भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी मंगलवार को सिडनी से ब्रिस्बेन पहुंच गई। चौथे और फाइनल टेस्ट से पहले थकान से चूर भारतीय खिलाड़ी जैसे ही होटल पहुंचे हैरान रह गए। यहां मूलभूत सुविधाओं तक का अभाव था। हर उस वादे को तोड़ा गया, जो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से किया था।

विज्ञापन


भारतीय टीम के लिए एक कर्मचारी भी वहां नहीं था। रूम सर्विस और हाउसकीपिंग सुविधाएं नदारद थी। बिस्तर ठीक करने से लेकर अपने शौचालय तक खिलाड़ियों को खुद ही साफ करना था। जिम भी बेहद साधारण था, जिसमें शायह ही कोई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वर्जिश कर पाए।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को होटल में बायो बबल में रखा गया है। चोटिल खिलाड़ियों के लिए दिनभर कमरे में गुजारना मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। होटल का स्विमिंग पूल तक खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध नहीं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रोटोकॉल के बीच खिलाड़ी बाहर नहीं जा सकते। इन हालातों को देखते हुए टीम के मैनेजर ने बीसीसीआई से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

BCCI तक पहुंची बात

Indian cricket team complains of no hotel facilities in Brisbane now BCCI intervenes
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : social media

फिलहाल अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और सीईओ हेमंग अमीन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से संपर्क साध चुके हैं। इस अव्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारने का वादा किया गया है। क्वींसलैंड की राजधानी में 15 जनवरी से चौथे और अंतिम टेस्ट की मेजबानी को लेकर भारी अनिश्चितता थी। ब्रिस्बेन में हालांकि क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को ही आने की इजाजत होगी।

बीसीसीआई ने सीए को ब्रिसबेन में कड़े एकांतवास नियमों में राहत देने के संदर्भ में लिखा था। इसके कारण भारतीय टीम को होटल में ही रहना पड़ता, जिसे लेकर खिलाड़ियों को आपत्ति थी। सीए के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने कहा था, 'मैं सहयोग और योजना के अनुसार चौथे टेस्ट के आयोजन के लिए सीए और बीसीसीआई के साथ काम करने की इच्छा के लिए क्वींसलैंड सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed