Team India: श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, कोच के तौर पर पहली बार गंभीर भी साथ गए, देखें वीडियो
भारतीय टीम को इस दौरे पर तीन टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी जिसका अंतिम मैच सात अगस्त को खेला जाएगा।
विस्तार
#WATCH | Mumbai | Indian Men's Cricket Team leaves for Airport, they'll leave for Sri Lanka, shortly.
— ANI (@ANI) July 22, 2024
Indian Cricket Team will play the ODI and T20I series, 3 matches each, against Sri Lanka, starting on July 27 and ending on August 7. pic.twitter.com/J0Bx8o7q9x
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया था, जबकि शुभमन गिल वनडे और टी20 दोनों प्रारूप में टीम के उपकप्तान बनाए गए थे। भारतीय टीम नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। माना जा रहा था कि रोहित और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे, लेकिन चयनकर्ता उन्हें मनाने में सफल रहे। रोहित और कोहली ने पिछले महीने टी20 विश्व कप की खिताबी जीत के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की थी। टी20 विश्व कप में हार्दिक पांड्या टीम के उपकप्तान थे और माना जा रहा था कि रोहित के बाद हार्दिक ही अगले टी20 कप्तान होंगे, लेकिन चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार पर भरोसा जताया।
#WATCH | Mumbai | Indian Men's Cricket Team arrives at the Airport, they'll leave for Sri Lanka, shortly.
— ANI (@ANI) July 22, 2024
Indian Cricket Team will play the ODI and T20I series, 3 matches each, against Sri Lanka, starting on July 27 and ending on August 7. pic.twitter.com/ykoL797TuO
टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम वनडे टीम में शामिल नहीं था जिस पर काफी सवाल खड़े हो रहे थे। गंभीर से जब इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जडेजा को इस सीरीज से आराम दिया गया है। गंभीर ने कहा, उम्मीद है कि हम 10 टेस्ट मैचों में अच्छा करेंगे और इसके लिए जडेजा जैसे किसी खिलाड़ी का होना महत्वपूर्ण है।
श्रीलंका के खिलाफ रियान पराग और श्रेयस अय्यर को भी टीम में जगह मिली थी। श्रेयस को घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया था, लेकिन इस सीरीज के लिए वह टीम में वापसी करने में सफल रहे।
टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।
वनडे टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।