फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team achieve a milestone, jointly becomes most consecutive bilateral odi series wins against a team

IND vs WI: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 11वीं वनडे सीरीज जीती, इस मामले में बनाया विश्व रिकॉर्ड

Thu, 10 Feb 2022 12:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 10 Feb 2022 12:27 PM IST
सार

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे 44 रनों से अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
Indian cricket team achieve a milestone, jointly becomes most consecutive bilateral odi series wins against a team
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे 44 रनों से अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। भारतीय टीम की वेस्टइंडीज के खिलाफ यह लगातार 11वीं वनडे सीरीज जीत है। उसे पिछली बार 2006 में वेस्टइंडीज के दौरे पर हार मिली थी। घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया 2002 से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज अपने घर में नहीं हारी है।

विज्ञापन


दरअसल, भारतीय टीम एक देश के खिलाफ लगातार सबसे अधिक द्विपक्षीय वनडे इंटरनेशनल सीरीज जीतने वाली टीम बन गई है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 11वीं वनडे सीरीज जीती है जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है। हालांकि, पाकिस्तान की टीम ने भी लगातार इतनी ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीती हुई है। पाकिस्तान ने साल 1996 से 2021 तक जिम्बाब्वे को 11 लगातार द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया है। 
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2007 से वनडे सीरीज जीतने का सिलसिला चला आ रहा है। ऐसा भी नहीं है कि भारत ने सिर्फ अपनी सरजमीं पर किसी टीम को इतनी बार हराया है, बल्कि इसमें वो द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज भी शामिल है, जो भारतीय टीम ने कैरेबियाई सरजमीं पर खेली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से तीन टीमें हैं, जिनमें पाकिस्तान (बनाम वेस्टइंडीज 1995 से 2017), दक्षिण अफ्रीका (बनाम जिम्बाब्वे 1995 से 2018)  और भारतीय टीम (बनाम श्रीलंका 2007 से 2021) का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed