WI Inning
247/3 (20 ov)
Sherfane Rutherford 49(26)*
Shai Hope 102 (50)
Innings Break : IND need 248 runs in 20 remaining overs
{"_id":"5c76cadfbdec224d04454e3c","slug":"indian-cricket-fans-face-trouble-while-entering-dubai-stadium-for-psl-2019-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को दुबई स्टेडियम में प्रवेश करने से रोका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को दुबई स्टेडियम में प्रवेश करने से रोका
Thu, 28 Feb 2019 08:08 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 28 Feb 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट प्रेमी
भारत के दो क्रिकेट प्रेमियों को बुधवार को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में प्रवेश करने से रोक दिया गया लेकिन बाद में उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) मैच देखने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
यह घटना ऐसे समय में घटी जबकि दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। दो भारतीय नागरिकों को स्टेडियम में प्रवेश करने से रोके जाने की खबर आग की तरह फैल गई लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि उन्हें प्रवेश की अनुमति दे दी गई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उसका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि पूरे स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, 'हमें घटना के बारे में पता चला और चर्चा के बाद उन्हें स्टेडियम में प्रवेश करके मैच देखने की अनुमति दे दी गयी क्योंकि उनके पास वैध टिकट थे।' इनपुट-भाषा