फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian cricket fan deserve to know about fitness of rohit sharma, says Sunil Gavaskar

मुंबई के लिए अभ्यास कर रहे रोहित की चोट है कैसी, पारदर्शिता की जरूरत : गावस्कर

Wed, 28 Oct 2020 06:14 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Oct 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
indian cricket fan deserve to know about fitness of rohit sharma, says Sunil Gavaskar
सुनील गावस्कर - फोटो : PTI

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा की हैमस्ट्रिंग की चोट की स्थिति को लेकर अधिक पारदर्शिता दिखाने की अपील की क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए टीम में नहीं चुने जाने के कुछ घंटे बाद ही उन्हें मुंबई इंडियंस की नेट्स पर अभ्यास करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित की फिटनेस के बारे में विस्तार से नहीं बताया तथा सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तीनों टीम की घोषणा करते हुए कहा कि वे उनकी प्रगति पर निगरानी रखी जा रही है। उसी दिन रोहित को मुंबई इंडियंस की नेट्स पर अभ्यास करते हुए देखा गया।  
विज्ञापन



सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी चोट के कारण किंग्स इलेवन पंजाब के पिछले दो मैचों में नहीं खेले थे लेकिन उन्हें दौरे के लिए भारतीय टीम में रखा गया है।

 गावस्कर ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट प्रशंसक इस बारे में अधिक जानने के हकदार है। मैं फ्रेंचाइजी को जितना जानता हूं वे अपना राज नहीं खोलना चाहती है। वे विरोधी टीम को मनोवैज्ञानिक लाभ नहीं देना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘लेकिन हम यहां पर भारतीय टीम के बारे में बात कर रहे हैं। यहां तक कि मयंक अग्रवाल उदाहरण है। एक भारतीय क्रिकेट प्रेमी जानना चाहता है कि इन दो प्रमुख खिलाड़ियों के साथ क्या समस्या है। ’ 


‘हम टेस्ट मैचों की बात कर रहे हैं जो डेढ़ महीने बाद होंगे। अगर वह मुंबई इंडियंस के लिए नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं तो मैं नहीं जानता कि उनकी चोट किस तरह की है। उनके साथ समस्या क्या है, इसको लेकर थोड़ी पारदर्शिता, थोड़ा खुलापन अपनाने से हर किसी को समझने में मदद मिलेगी।’-सुनील गावस्कर उसने छह मैचों में से तीन जीते, एक हारा और दो ड्रॉ रहे हैं 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed