Shubman Gill Interview: पिता का ताना सुनकर शतकों की बरसात कर रहे हैं शुभमन गिल, कोच द्रविड़ ने किया खुलासा
राहुल द्रविड़ ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि गिल के पिता ने उनसे कहा था कि तुम छोटी-छोटी पारियां ही खेलते रहोगे या कभी शतक भी बनाओगे। इसके बाद गिल ने पिछली चार पारियों में तीन शतक बना दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने शुभमन गिल का इंटरव्यू लिया। इस दौरान द्रविड़ ने गिल को शुभकामनाएं दीं और उनकी शानदार फॉर्म की मजेदार वजह भी बताई। द्रविड़ ने बताया कि जब शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो रहे थे तो उनके पिता ने उनसे पूछा कि क्या तुम हल्की फुहार की करते रहोगे या कभी तूफान के साथ बरसोगे भी (तुम छोटी पारियां ही खेलते रहोगे या बड़े शतक भी लगाओगे)। इसके बाद द्रविड़ ने कहा कि आपने पिछले एक महीने में जो किया, आपने वाकई में रनों की बारिश की है। आपके पिता को आप पर गर्व होगा।
पूरा इंटरव्यू देखने के लिए यहां क्लिक करें
द्रविड़ ने गिल से पूछा कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ही आप शानदार लय में हैं। पिछली छह पारियों में तीन शतक लगा चुके हैं। अब कैसा महसूस हो रहा है। इसके जवाब में गिल ने बताया कि उन्हें वनडे मैच में बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है। वह शुरुआत में अपना समय लेकर देख सकते हैं कि पिच कैसी है। इसके बाद वह अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकते हैं। गिल ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले उन्हें नहीं पता था कि वह खेलेंगे या नहीं, लेकिन आपने (द्रविड़) और कप्तान रोहित ने उन पर जो भरोसा दिखाया, उससे बहुत आत्मविश्वास मिला। इस मजे लेते हुए द्रविड़ ने कहा कि कोच की तारीफ कर आपने काफी अच्छा काम किया है।
Motivation from father, joy of batting with captain @ImRo45 & @imVkohli and special bond with Head Coach ☺️ 👍
— BCCI (@BCCI) January 25, 2023
Man of the moment, @ShubmanGill, shares it all in this interview with Rahul Dravid 👌 👌 - By @ameyatilak
Full feature 🔽 #TeamIndia | #INDvNZhttps://t.co/sAOk7VUGMk pic.twitter.com/z6kza58nB5
गिल ने कोच द्रविड़ से पूछा कि आपने पिछले 5-6 साल में मुझे देखा है, मेरे अंदर क्या बदलाव आया है। इस पर द्रविड़ बोले कि रन बनाने और बल्लेबाजी करने की भूख तो आपके अंदर हमेशा से थी, लेकिन पिछले 7-8 महीनों में आपके अंदर सबसे बड़ा बदलाव आपकी फील्डिंग को लेकर आया है। आप स्लिम में कैच पकड़ने के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह आपके अंदर सबसे बड़ा बदलाव है। आपके अंदर समझदारी पहले ही थी, लेकिन रनों की भूख अब और बढ़ गई है। जब आप वनडे में बल्लेबाजी करते हैं तो आप रोहित और विराट के साथ बल्लेबाजी करते हैं। यह आपके लिए बहुत अच्छी चीज है। आप इन दोनों से बहुत कुछ सीख सकते हैं।
गिल ने द्रविड़ ने पूछा कि आपके नाम वाले ड्रेसिंग रूम के अंदर जाना कैसा लगता है। इस पर द्रविड़ ने कहा कि भारत के लिए खेलने का मौका मिला, इसके लिए मैं सौभाग्यशाली हूं। मेरे अंदर वह क्षमता भी रही की टीम इंडिया में जगह बनाऊं और लंबे समय तक भारत के लिए खेल सका। यह मेरा सौभाग्य हैं। इतने साल में लोगों ने बहुत प्रेम दिया है। यह बहुत अच्छा है, हालांकि, कई बार यह शर्मनाक भी होता है। आपके लिए मैं कहूंगा कि रोहित और कोहली के साथ बल्लेबाजी करके सीखते रहें और तब तक आउट न हों, जब तक ये दोनों क्रीज पर हैं। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।