फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Coach Rahul Dravid Goes for pitch inspection after reaching Ahmedabad before IND vs PAK WC 2023 Match

IND vs PAK: अहमदाबाद पहुंचते ही मैदान गए कोच द्रविड़; किया यह जरूरी काम, मैदानकर्मियों से भी बात की

Fri, 13 Oct 2023 01:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 01:23 PM IST
सार

भारतीय कोच ने अहमदाबाद पहुंचने के तुरंत बाद मैदान का रुख किया और यहां जाकर पिच का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मैदानकर्मियों से भी बात की। यहां भारत को पाकिस्तान के साथ खेलना है। 
 

विज्ञापन
Indian Coach Rahul Dravid Goes for pitch inspection after reaching Ahmedabad before IND vs PAK WC 2023 Match
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्तूबर को खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। भारतीय टीम गुरुवार को अहमदाबाद पहुंची और भारतीय कोच राहुल द्रविड़ सीधे मैदान पहुंच गए। उन्होंने पिच का निरीक्षण किया। इसके बाद मैदानकर्मियों और पिच क्यूरेटर से बात भी की। इस विश्व कप में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बाद पाकिस्तान को हराकर अपना विजय रथ जारी रखना चाहेगी।
विज्ञापन


गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले के बीच अहमदाबाद का नजारा दिखाया गया। इसमें राहुल द्रविड़ को पिच का निरीक्षण करते देखा जा सकता है। शायद द्रविड़ यह देखने की कोशिश कर रहे थे कि भारत-पाक मैच के दौरान पिच कैसा व्यवहार करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Coach Rahul Dravid Goes for pitch inspection after reaching Ahmedabad before IND vs PAK WC 2023 Match
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी इस मैच में खेल सकते हैं। वह डेंगू की बीमारी से उबरकर मैदान में लौट आए हैं और गुरुवार को उन्होंने लगभग एक घंटे तक अभ्यास किया। वह बीमारी के चलते ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे। उनकी जगह ईशान किशन ने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन किसी भी मैच में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके।

भारत से पहले पाकिस्तान की टीम अहमदाबाद पहुंची थी, जिसका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट और होटल में खिलाड़ियों का फुल, गुब्बारे और डांस के साथ स्वागत हुआ। पाकिस्तान की टीम सात साल बाद भारत में खेल रही है। अपने शुरुआती दो मैच में इस टीम ने नीदरलैंड और श्रीलंका को मात दी है। अब पाकिस्तान के सामने मेजबान भारत की चुनौती है।
 

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

पाकिस्तानः अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, आगा सलमान, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, फखर जमान।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed