{"_id":"66ed5ef5d6ee7d6edd004fcf","slug":"indian-captain-rohit-sharma-troll-on-social-media-after-dismal-show-vs-bangladesh-in-first-test-match-2024-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: 'गलत प्रारूप से संन्यास ले लिया', बांग्लादेश के खिलाफ सस्ते में आउट होने पर ट्रोल हुए रोहित शर्मा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: 'गलत प्रारूप से संन्यास ले लिया', बांग्लादेश के खिलाफ सस्ते में आउट होने पर ट्रोल हुए रोहित शर्मा
Fri, 20 Sep 2024 05:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:12 PM IST
सार
उम्मीद थी कि रोहित के बल्ले से बड़ी पारी देखने मिलेगी, लेकिन तस्कीन अहमद ने कप्तान को आउट कर प्रशंसकों को निराश किया। रोहित के इस प्रदर्शन से सोशल मीडिया पर भी निराशा देखने मिली और कुछ यूजर्स ने भारतीय कप्तान को ट्रोल भी किया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
विस्तार
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सके और बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में पांच रन बनाकर आउट हुए। रोहित पहली पारी में छह रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। उम्मीद थी कि रोहित के बल्ले से बड़ी पारी देखने मिलेगी, लेकिन तस्कीन अहमद ने कप्तान को आउट कर प्रशंसकों को निराश किया। रोहित के इस प्रदर्शन से सोशल मीडिया पर भी निराशा देखने मिली और कुछ यूजर्स ने भारतीय कप्तान को ट्रोल भी किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के शतक और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के अर्धशतक की मदद से पहली पारी में 376 रन बनाए। जवाब में जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को सस्ते में समेटकर 227 रनों की बढ़त हासिल कर ली। बांग्लादेश को पहली पारी में सस्ते में ढेर करने के बाद दूसरी पारी में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 28 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रोहित पर साधा निशाना
रोहित के सस्ते में आउट होने से सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने रोहित पर निशाना साधा। एक यूजर्स ने तो यहां तक लिख दिया कि रोहित ने गलत प्रारूप से संन्यास ले लिया है। मालूम हो कि रोहित ने जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप की खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

it seems like rohit sharma retired from wrong format. https://t.co/FF05nn9r8A
— r. (@innocentguyxr) September 20, 2024
Why Rohit Sharma playing so aggressive Dil Tod diya yaar Aaj Rohit aur Virat ki partnership dekhni thi aaj 💔💔💔💔💔💔💔💔💔
— jalim bhai (@dust_kat) September 20, 2024
Did lack of practice hurt Rohit??#indvsban#RohitSharma
— 🇮🇳Cricket🇮🇳 (@amante_cricket) September 20, 2024
बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा नहीं है रोहित का रिकॉर्ड
रोहित का रिकॉर्ड टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। रोहित ने जिन बड़े टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ मैच खेले हैं उनमें से बांग्लादेश ऐसी टीम है जिसके खिलाफ भारतीय कप्तान ने सबसे कम मुकाबले खेले हैं। रोहित ने अब तक बांग्लादेश के खिलाफ चार मैच खेले हैं कुल 44 रन बनाए हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय कप्तान का बल्ला जमकर बोलता है। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 26 पारियों में बल्लेबाजी की है और 47.79 के औसत से 1147 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक भी शामिल हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच इस साल की शुरुआत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज हुई थी।