{"_id":"67111cfb3abef0102e0313b1","slug":"indian-captain-rohit-sharma-provided-an-update-on-wicketkeeper-rishabh-pant-s-injury-after-second-day-match-2024-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: ऋषभ पंत की चोट को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने दी जानकारी, मैदान से बाहर जाने का कारण बताया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: ऋषभ पंत की चोट को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने दी जानकारी, मैदान से बाहर जाने का कारण बताया
Thu, 17 Oct 2024 07:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 17 Oct 2024 07:50 PM IST
सार
पंत को चोट उस वक्त लगी जब रवींद्र जडेजा की गेंद पर डेवॉन कॉन्वे गेंद को मिस कर बैठे और पंत सही से गेंद पकड़ नहीं पाए और गेंद सीधे उनके दाएं पैर में लगी। मालूम हो कि दिसंबर 2022 में पंत जब कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे उन्हें दाएं पैर में ही चोट लगी थी।
विज्ञापन
पंत चोटिल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट को लेकर अपडेट दिया है। पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। पंत के चोटिल होने से उनके शेष मैच के लिए उपलब्ध रहने पर चिंता जताई जा रही है। अब रोहित ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पंत की चोट पर जानकारी दी है।
विज्ञापन
विकेटकीपिंग करते वक्त हुए चोटिल
पंत को चोट उस वक्त लगी जब रवींद्र जडेजा की गेंद पर डेवॉन कॉन्वे गेंद को मिस कर बैठे और पंत सही से गेंद पकड़ नहीं पाए और गेंद सीधे उनके दाएं पैर में लगी। मालूम हो कि दिसंबर 2022 में पंत जब कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे उन्हें दाएं पैर में ही चोट लगी थी। जडेजा की गेंद स्टंप्स से मिस होती हुई पंत के पैर में लगी और वह दर्द में दिखे। बीच मैच से पंत का बाहर जाना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पंत की जगह ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे और विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला।

पंत को जब गेंद लगी थी तो वह दर्द के कारण मैदान पर लेट गए। इस बीच, फिजियो ने मैदान पर उन्हें देखा और पैर को मोड़ने की कोशिश की। हालांकि, पंत को इससे आराम नहीं मिला और वह लंगड़ाते हुए फिजियो के सहारे से मैदान से बाहर निकले। पंत का वापसी पर यह तीसरा ही टेस्ट मैच है।
रोहित को जल्द ही पंत के मैदान पर उतरने की उम्मीद
रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंत की चोट को लेकर जानकारी देते हुए कहा, 'पंत के बाएं घुटने में चोट लगी है क्योंकि उसकी सर्जरी हुई थी। इसलिए एहतियात के तौर पर वह मैदान से बाहर गया। उसके घुटने में हल्की सूजन है। उम्मीद है कि हम उसे कल फिर से मैदान पर खेलते देखेंगे।' रोहित ने कहा कि टीम पंत की वापसी को लेकर सतर्क रहेगी और उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पंत इस मैच में फिर से मैदान पर उतरेंगे।
रोहित ने कहा, हम किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते। पंत भी जोखिम नहीं लेना चाहते। उसी पैर में उनकी बड़ी सर्जरी हुई थी। यही कारण है कि वह मैदान से बाहर चले गए थे। उम्मीद है कि आज वह इससे उबर जाएगा और हम कल मैदान पर पंत को उतरते हुए देखेंगे।