{"_id":"5d8cbfa78ebc3e01767f51bf","slug":"indian-captain-mithali-raj-praises-shafali-verma-says-future-opener-of-indian-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान मिताली ने की 15 वर्षीय शेफाली की तारीफ, बताया प्रतिभाशाली खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान मिताली ने की 15 वर्षीय शेफाली की तारीफ, बताया प्रतिभाशाली खिलाड़ी
Thu, 26 Sep 2019 07:09 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 26 Sep 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
शेफाली वर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वनडे टीम (महिला) की कप्तान मिताली राज ने 15 वर्षीय शेफाली वर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि यह युवा आक्रामक ओपनर बेहतर मौके मिलने से लंबे समय तक महिला टीम को सेवाएं दे सकती है।
विज्ञापन
मिताली ने कहा, ‘वह (शेफाली) प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्हें सही तरह के मौके और बेहतर तरीके से संवारे जाने पर वह भारत के लिए भविष्य की खिलाड़ी बन सकती हैं।’ शेफाली को हाल में टी-20 से संन्यास लेने वाली मिताली की जगह टीम में लिया गया। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका दिया गया लेकिन वह पहले मैच में खाता खोलने में नाकाम रहीं।
विज्ञापन
मिताली ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी वनडे टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करे। वनडे सीरीज वर्तमान टी-20 सीरीज के बाद खेली जाएगी। उन्होंने कहा, ‘भले ही हमारे पास आईसीसी चैंपियनशिप अंक नहीं है, मैं चाहती हूं कि वनडे टीम (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) अच्छा प्रदर्शन करे। इससे युवा खिलाड़ियों को टीम में अच्छी तरह से घुलने मिलने और हमें वेस्टइंडीज दौरे से पहले अभ्यास का मौका मिलेगा।’
विज्ञापन