फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian captain hardik pandya tears come out during National Anthem in IND vs WI 1st T20 Match

Hardik Pandya Tears: राष्ट्रगान के दौरान रोने लगे भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या, आंसू पोछते हुए तस्वीर वायरल

Thu, 03 Aug 2023 10:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 10:52 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में राष्ट्रगान के दौरान हार्दिक पांड्या भावुक हो गए। उनकी आखों में आंसू आ गए और हार्दिक की आंसू पोछते हुए तस्वीर वायरल हो गई। 
 

विज्ञापन
Indian captain hardik pandya tears come out during National Anthem in IND vs WI 1st T20 Match
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या भावुक हो गए। मुकाबला शुरु होने से पहले राष्ट्रगान के दौरान हार्दिक की आंखों में आंसू आ गए और उनकी आंसू पोछते हुए तस्वीर वायरल हो गई। हार्दिक टी20 विश्व कप 2022 के बाद से लगातार टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


चोट से वापसी करने के बाद हार्दिक ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी और पहले ही सीजन में अपनी टीम को चैंपियन बनाया। इसके बाद से वह भारतीय टीम में भी कप्तानी के दावेदार बन गए। टीम इंडिया में उनकी दमदार वापसी हुई और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने भारत की कप्तानी भी की। 2022 टी20 विश्व कप के बाद वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में लगातार टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 2023 वनडे विश्व कप के बाद हार्दिक को आधिकारिक तौर पर भारत की वनडे और टी20 टीम का कप्तान बना दिया जाएगा। 
विज्ञापन


2022 टी20 विश्व कप के बाद से हार्दिक भारत की टी20 टीम की कमान संभाले हुए हैं और रोहित-विराट को किसी सीरीज में टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों दिग्गजों का टी20 करियर खत्म हो चुका है और अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 2024 टी20 विश्व कप की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी भावुक हुए हैं हार्दिक
2022 टी20 विश्व कप के दौरान भी हार्दिक पांड्या भावुक हो गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के चार विकेट जल्दी गिरने के बाद हार्दिक ने विराट कोहली के साथ शतकीय साझेदारी की थी। इस साझेदारी के चलते ही टीम इंडिया मैच में वापस आई थी। हालांकि, हार्दिक पांड्या आखिरी ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए थे। ऐसे में विराट कोहली ने बड़े शॉट खेलकर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया और अश्विन ने भारत को जीत दिलाई। भारत की इस जीत के बाद भी हार्दिक भावुक हो गए थे और वह रोने लगे थे। उनके रोने की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed