फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian batsman Ishan Kishan break silence on being not played in Ranji Trophy amid lost BCCI central Contract

BCCI: भारतीय टीम से बाहर किए जाने पर ईशान किशन ने तोड़ी चुप्पी, रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने पर भी रखी राय

Mon, 08 Jul 2024 10:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Jul 2024 10:34 AM IST
सार

ब्रेक के बाद ईशान रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों में भी नहीं खेले जिसके कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध से भी बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन
Indian batsman Ishan Kishan break silence on being not played in Ranji Trophy amid lost BCCI central Contract
ईशान किशन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लेने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। ईशान भारत के लिए आखिरी बार नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेले थे। उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भी चुना गया था, लेकिन ईशान ने निजी कारणों का हवाला देकर टेस्ट सीरीज से हटने का फैसला किया था। ब्रेक के बाद ईशान रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों में भी नहीं खेले जिसके कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध से भी बाहर कर दिया गया था। हालांकि, ईशान ने अब इन सारे सवालों का जवाब दिया है।  
विज्ञापन

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उस वक्त कहा था कि अगर ईशान किशन को राष्ट्रीय टीम में वापसी करनी है तो उन्हें घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हालांकि, घरेलू मुकाबले में नहीं खेलने पर ईशान की आलोचना हुई थी, लेकिन ईशान ने अब खुलासा करते हुए बताया है कि वह रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए सही मानसिक स्थिति में नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशान ने एक समाचार पत्र से कहा, मैंने ब्रेक लिया और मुझे लगा कि यह सामान्य है। यह नियम है कि अगर आप टीम में वापसी करना चाहते हैं तो आपको घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करना होगा। यह सामान्य है। मेरे लिए घरेलू क्रिकेट खेलना बहुत अलग था क्योंकि इसका कोई मतलब नहीं बन रहा था। मैं खेलने की मानसिक स्थिति में नहीं था और इसलिए मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले लिया। इसका कोई मतलब नहीं है कि आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लें और फिर घरेलू मैच खेलने जाएं। फिर तो आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ही खेलते। 
विज्ञापन

किशन ने यह भी स्वीकार किया कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें भारतीय टीम में खेलने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाने से वह निराश हैं। उन्होंने कहा, यह निराशाजनक था। मैं ये नहीं कहना चाहता कि सब कुछ ठीक था, यह मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। आपको बहुत कुछ सहना होता है। मेरे दिमाग में ये सब चलता रहा कि यार क्या हो गया, क्यों हो गया मेरे साथ। यह सब तब हुआ जब मैं प्रदर्शन कर रहा था। 

आईपीएल से की थी वापसी
दक्षिण अफ्रीका दौरे और रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने के बाद ईशान ने आईपीएल 2024 से वापसी की थी। ईशान ने 14 मैचों में 148.83 के स्ट्राइक रेट और 22.85 के औसत से 320 रन बनाए। ईशान का चयन अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप के लिए नहीं हुआ था। टीम प्रबंधन ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और संजू सैमसन को चुना था। इसके अलावा जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी ईशान का चयन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed