फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sehwag dominates after hitting century on home turf

दो साल बाद टूटी वीरू के बल्ले की खामोशी

Thu, 15 Nov 2012 11:51 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Thu, 15 Nov 2012 11:51 PM IST
विज्ञापन
sehwag dominates after hitting century on home turf
आखिर दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग के बल्ले की खामोशी टूट गई। इसी मैदान पर पिछला शतक ठोकने वाले सहवाग ने अपने ही अंदाज में ताल ठोकी। उनके शतक और चेतेश्वर पुजारा के शानदार पचासे की मदद से टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट का पहला दिन शानदार रहा। भारत स्टंप्स तक चार विकेट पर 323 रन बनाकर मजबूत स्थिति में है। पुजारा 98 रन और युवराज सिंह 24 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।
विज्ञापन


स्पिन खेलने में इंग्लैंड को कमजोर माना जाता है लेकिन भारतीय धुरंधर भी ग्रीम स्वान की फिरकी झेल नहीं सके। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने गंभीर, सहवाग और विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन

सहवाग अपने पुराने रंग में थे तो पुजारा की परिपक्व पारी दिन का आकर्षण्ा थी। पुजारा ने परिस्थितियों के अनुकूल बल्लेबाजी की।

सहवाग, सचिन और कोहली के आउट होने के बाद जिस तरह से उन्होंने पारी को बढ़ाया वह काबिलेतारीफ रही। वह शतक से सिर्फ दो रन दूर हैं। इससे पहले उन्होंने इस साल हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला शतक ठोका था तब उन्होंने 159 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार पटेल स्टेडियम में बृहस्पतिवार सुबह टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सभी की निगाहें खराब फार्म से गुजर रहे ओपनर गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग पर थीं।

दोनों ने 20 पारियों के बाद श्ातकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए न केवल 134 रन की शतकीय साझेदारी की बल्कि पहले सत्र में एक भी विकेट गिरने नहीं दिया। वीरू शुरू से ही अपने पुराने अंदाज में दिखे। वह आते ही इंग्लिश पेसरों पर टूट पड़े जबकि दूसरे छोर पर गंभीर संभल कर खेल रहे थे।

टूटती पिच और धीमे आउटफील्ड को देखते हुए दोनों ने पहले सत्र में ही बिना विकेट गंवाए 120 रन कूट डाले। दूसरे सत्र में इंग्लैंड टीम मैच में वापसी करती नजर आई। तीस ओवर बाद स्पिनर ग्रीम स्वान ने गंभीर को अपनी फिरकी में फंसा मेहमानों को पहली सफलता दिलाई। गंभीर 45 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड हो गए।

गंभीर की जगह खेलने आए पुजारा ने सहवाग (117) के साथ स्कोर को दो सौ के पार पहुंचाया। स्वान ने वीरू को बोल्ड कर इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद सचिन (13) और कोहली (19) सस्ते में निपट गए। स्वान ने इन दोनों का विकेट झटक मेहमानों को वापसी कराने पूरी कोशिश की लेकिन पुजारा और युवराज ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 40 रन की साझेदारी कर न केवल भारत के स्कोर को तीन सौ के पार पहुंचा दिया।


दूसरे दिन पुजारा और युवराज भारत को बड़े स्कोर की ओर ले जाने उतरेंगे। पिच बल्लेबाजी के लिए अभी भी बेहतरीन है। लेकिन कुछ स्पॉट स्पिनरों को मदद कर रहे हैं। इन पर टीम इंडिया को संभलकर खेलना होगा।

अहम साझेदारी
134: रन की साझेदारी पहले विकेट के लिए सहवाग और गंभीर के बीच हुई
90: रन की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए सहवाग और पुजारा के बीच हुई
40 (नाबाद): रन की साझेदारी पांचवें विकेट के लिए पुजारा और युवराज के बीच

24: महीने बाद सहवाग ने जड़ा शतक
23: वां शतक सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन की पारी खेलकर बनाए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed