फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Women vs England Women, 1st T20I Wankhede Stadium, Mumbai Match Updates in Hindi

IND W vs ENG W: पहले टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 38 रन से हराया, शेफाली वर्मा का अर्धशतक बेकार

Wed, 06 Dec 2023 10:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 06 Dec 2023 10:19 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत को 38 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 197 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया 159 रन बना सकी और 38 रन से मैच हार गई।
 

विज्ञापन
India Women vs England Women, 1st T20I Wankhede Stadium, Mumbai Match Updates in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 38 रन से हार झेलनी पड़ी है। इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 197 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया छह विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम तीन टी20 मैच की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।
विज्ञापन


इस मैच में इंग्लैंड के लिए नेट शिवर ने 77 रन बनाए और डेनियल यॉट ने भी 75 रन का योगदान दिया। गेंद के साथ सोफी एक्लेस्टन ने तीन विकेट लिए। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 52 और हरमनप्रीत कौर ने 26 रन बनाए। गेंद के साथ रेणुका सिंह ने तीन और श्रेयांका पाटिल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


भारत की पारी के हाइलाइट्स
  • स्मृति मंधाना सात गेंद में छह रन बनाकर आउट हुईं, नेट शिवर ब्रंट ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
  • जेमिमा रोड्रिग्स आठ गेंद में चार रन बनाकर आउट हुईं, फ्रेया केंप ने उन्हें एमी जोन्स के हाथों कैच कराया।
  • हरमनप्रीत कौर 21 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुईं, सोफी एक्लेस्टन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
  • ऋचा घोष 16 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुईं, सराह ग्लेन ने उन्हें एलिस कैप्सी के हाथों कैच कराया।
  • शेफाली वर्मा 42 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुईं, सोफी एक्लेस्टन ने उन्हें सराह ग्लेन के हाथों कैच कराया।
  • कनिका अहूजा 12 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, एक्लेस्टन की गेंद पर नेट शिवर ने उनका कैच पकड़ा।

पहली पारी में क्या हुआ?
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 197 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 77 रन नेट शिवर ने बनाए। डेनियल यॉट ने भी 75 रन का योगदान दिया। अंत में एमी जोन्स ने नौ गेंद में 23 रन बनाए। भारत के लिए रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिए। श्रेयांका पाटिल को दो और साइका इशाक को एक विकेट मिला। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की थी। रेणुका सिंह ने पहले ओवर में ही लगातार दो विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट में ढकेल दिया। इसके बाद शिवर-यॉट ने शतकीय साझेदारी कर इंग्लैंड की वापसी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की पारी के हाइलाइट्स
  • रेणुका ने सोफिया डंकली को बोल्ड किया, उन्होंने दो गेंद में एक रन बनाया।
  • रेणुका ने एलिस कैप्सी को बोल्ड किया, वह खाता नहीं खोल सकीं और पहली गेंद पर आउट हुईं।
  • नेट शिवर और डेनियल यॉट ने शतकीय साझेदारी कर इंग्लैंड की वापसी कराई।
  • डेनियल यॉट 47 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुईं, साइका इशाक की गेंद पर ऋचा घोष ने उन्हें स्टंप आउट किया।
  • हीदर नाइट सात गेंद में छह रन बनाकर आउट हुईं, श्रेयांका पाटिल ने उन्हें बोल्ड किया।
  • नेट शिवर ब्रंट 53 गेंद में 13 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुईं, रेणुका की गेंद पर ऋचा घोष ने उनका शानदार कैच पकड़ा।
  • एमी जोन्स नौ गेंद में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुईं, श्रेयांका की गेंद पर जेमिमा ने उनका कैच पकड़ा।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरी है। भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच टी20 सीरीज का आगाज मुंबई में पहले टी20 मैच से हुआ। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारत के लिए दो खिलाड़ियों साइका इशाक और श्रेयांका पाटिल ने डेब्यू किया। भारत के दौरे पर इंग्लैंड की महिला टीम तीन टी20 और एक टेस्ट मैच खेलेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, सैका इशाक।

इंग्लैंड: डेनिएल व्याट, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल, माहिका गौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed