फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India women team cricketer Priya Punia loses mother to COVID-19

दुखद: इस भारतीय क्रिकेटर के सिर से उठा मां का साया, सोशल मीडिया पर लिखा दिल को छू लेने वाला पोस्ट

Tue, 18 May 2021 05:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 18 May 2021 05:13 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रिया पूनिया की मां का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा।

विज्ञापन
India women team cricketer Priya Punia loses mother to COVID-19
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय महिला टीम में शामिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रिया पूनिया की मां का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। 24 साल की इस क्रिकेटर ने इस घातक वायरस से अपनी मां के निधन के बाद सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला पोस्ट लिखा।

विज्ञापन


लिखा दिल को छू लेने वाला पोस्ट
पूनिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आज मैंने महसूस किया कि आपने हमेशा मुझे मजबूत बनने के लिए क्यों कहा। आपको पता था कि एक दिन मुझे आपके जाने पर उस दुख से निपटने के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी। मां आपकी कमी खलेगी। दूरी कितनी भी हो, मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ रहोगी। मेरा मार्गदर्शन करती मेरी मां... आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priya Punia (@priyapunia16)

जीवन की कुछ सच्चाई को स्वीकार करना मुश्किल

उन्होंने कहा, 'जीवन की कुछ सच्चाई को स्वीकार करना मुश्किल होता है। आपकी याद कभी नहीं भुलाई जा सकती। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मां। कृपया नियमों का पालन करें और एहतियात बरतें। यह वायरस काफी खतरनाक है।'

वेदा ने भी अपनी मां और बहन को खोया
इससे पहले एक अन्य भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ने भी इस घातक संक्रमण के कारण अपनी मां और बहन को गंवाया। वेदा को इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया है।

भारतीय टीम 19 मई को मुंबई में जुटेगी
बता दें कि भारतीय टीम 19 मई को मुंबई में जुटेगी और इसके बाद कड़े पृथकवास से गुजरेगी। भारतीय महिला और पुरुष टीमें जून के पहले हफ्ते में इंग्लैंड रवाना होंगी। महिला टीम इंग्लैंड में सात साल में पहला टेस्ट खेलने के अलावा तीन एक दिवसीय और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed