{"_id":"8734d272-5a52-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-will-find-it-difficult-to-beat-us-in-pakistan-says-ajmal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सरजमीं पर हमें हराकर दिखाए टीम इंडियाः अजमल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक सरजमीं पर हमें हराकर दिखाए टीम इंडियाः अजमल
कराची/एजेंसी
Updated Wed, 09 Jan 2013 05:18 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज में मिली जीत से उत्साहित ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने टीम इंडिया को पाकिस्तान आकर जीतने की चुनौती दी है। पाक स्पिनर अजमल ने कहा, 'हमने भारत में खेली गई सीरीज को एक चुनौती के तौर पर लिया। हमें लगता था कि अगर हम भारत को उनकी ही जमीन पर मात दे देंगे तो फिर वे पाकिस्तान आकर हम पर जीत हासिल करने के लिए मजबूर होंगे। मुझे लगता है कि यह घड़ी जल्द ही आएगी।'
विज्ञापन
35 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने भारत और पाकिस्तान के बीच दिल्ली में हुए आखिरी वनडे मैच में 24 रन देकर पांच विकेट लिए थे। अजमल हालांकि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों मैन आफ द मैच का खिताब गंवा बैठे थे। धोनी को 36 रन ठोकने और उनकी नेतृत्व क्षमताओं की वजह से तीसरे तथा अंतिम वनडे में यह खिताब दिया गया था।
विज्ञापन
अजमल को यह खिताब नही मिलने से पाकिस्तान में कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं। लेकिन अजमल इससे बिल्कुल भी निराश नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस जैसी चीजों का आदी हूं। आपको अगर याद हो तो मुझे आईसीसी खिताब भी नहीं मिला था। मेरे लिये भारत में हमारी टीम का अच्छा प्रदर्शन अधिक मायने रखता है।'
विज्ञापन