फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs SL W T20 World Cup Live Streaming Telecast: Where and How to Watch India W vs Sri Lanka W

IND W vs SL W: लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए स्थिति मजबूत करने उतरेगा भारत, जानें कब-कहां देखें मैच

Wed, 09 Oct 2024 08:33 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 09 Oct 2024 08:33 AM IST
सार

 India W vs Sri Lanka W T20 World Cup 2024 Live Streaming, Telecast: हम भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं...

विज्ञापन
IND W vs SL W T20 World Cup Live Streaming Telecast: Where and How to Watch India W  vs Sri Lanka W
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI/ANI

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप का रोमांच जारी है। मंगलवार को भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। इस मैच में भारत लगातार दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगी। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था। अब हरमनप्रीत कौर की सेना का लक्ष्य इस मुकाबले में जीत के साथ अपने नेट रनरेट में सुधार करना होगा।
विज्ञापन

दोनों टीमों के हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि श्रीलंका को सिर्फ पांच बार जीत का स्वाद चखने का मौका मिला है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि एक बार फिर भारतीय टीम विरोधियों को कड़ी टक्कर देने में कामयाब होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका को मिली पिछले दो मैचों में करारी हार
श्रीलंका को अपने पहले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारत उसकी टीम को हल्के से लेने की गलती नहीं करेगा। आंकड़ों में श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन भारत को इस टीम ने एशिया कप के फाइनल में जख्म दिया था जिसके बाद भारतीय टीम अपने इस प्रतिद्वंदी के खिलाफ सतर्क होकर खेलेगी।
विज्ञापन

हम भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं...

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच महिला टी20 विश्व कप 2024 का यह मैच मंगलवार यानी नौ अक्तूबर को खेला जाएगा। 

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला महिला टी20 विश्व कप 2024 का यह मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच महिला टी20 विश्व कप 2024 का यह मैच दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच कब से शुरू होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानि शाम सात बजे होगा। 

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
महिला टी20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसके अलग अलग चैनल पर आप अलग अलग भाषाओं में मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और श्रीलंका के बीच महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच को ऑनलाइन डिज्नी+हॉटस्टार एप (Disney+Hotstar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारतः स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन संजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका सिंह ठाकुर।
श्रीलंकाः विश्मी गुणारत्ने, चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डि सिल्वा, हसिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंदीका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका रानावीरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed