{"_id":"6698f977f55e2a63080d8020","slug":"india-w-vs-pakistan-w-t20-asia-cup-2024-playing-xi-dream-11-prediction-captain-vice-captain-player-list-2024-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND-W vs PAK-W: महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलेगा भारत, जानें दोनों की संभावित प्लेइंग 11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND-W vs PAK-W: महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलेगा भारत, जानें दोनों की संभावित प्लेइंग 11
Thu, 18 Jul 2024 04:46 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:46 PM IST
सार
महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारत ने 20 में से 17 मैच जीते हैं। उसने 2022 में फाइनल में बांग्लादेश को हराया था। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 14 मैचों में 11 जीत दर्ज की है और हरमनप्रीत कौर का लक्ष्य इस सिलसिले को आगे बढ़ाने का होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला एशिया कप की शुरुआत 19 जुलाई से होगी। अक्टूबर में होने टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह टूर्नामेंट काफी अहम माना जा रहा है। भारत अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ मैच से शुक्रवार को करेगा। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय टीम का एशिया कप में दबदबा रहा है जिसने चार में से तीन टी20 खिताब और चारों बार 50 ओवरों के प्रारूप में जीत दर्ज की है।
भारतीय टीम में किन्हें मिली जगह?
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला शाम सात बजे से खेला जाएगा। स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर) जैसी स्टार महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं, मुख्य टीम की 15 खिलाड़ियों के अलावा श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर शामिल किया गया है।

भारत-पाकिस्तान का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारत ने 20 में से 17 मैच जीते हैं। उसने 2022 में फाइनल में बांग्लादेश को हराया था। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 14 मैचों में 11 जीत दर्ज की है और हरमनप्रीत कौर का लक्ष्य इस सिलसिले को आगे बढ़ाने का होगा। इस महीने की शुरूआत में भारत ने दक्षिण अफ्रीका से 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि तीन टी20 मैचों में से दूसरा बारिश में धुल गया। पाकिस्तान का मनोबल गिरा हुआ होगा जिसे मई में इंग्लैंड ने 3-0 से हराया था।

स्मृति मंधाना
- फोटो : BCCI
शानदार फॉर्म में चल रहीं मंधाना
भारत के लिए सबसे अच्छी बात स्मृति मंधाना का शानदार फॉर्म है और हाल ही में गेंदबाजों ने एक ईकाई के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में आठ विकेट लिए जबकि स्पिनर राधा यादव भी कामयाब रही है। स्पिनरों में दीप्ति शर्मा, सजीवन साजना और श्रेयांका पाटिल शामिल है।

निदा दार
- फोटो : twitter
निदा दार की कप्तानी में खेलेगी पाकिस्तान की टीम
पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए निदा दर को कप्तान बनाए रखा है लेकिन टीम में काफी बदलाव किए गए हैं। ईरम जावेद, ओमैमा सोहेल और सैयदा आरूब शाह को इस साल पहली बार टीम में जगह मिली है जबकि तस्मिया रूबाब पदार्पण करेंगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, सजीवन सजना, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, उमा छेत्री, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी।
पाकिस्तान: सिदरा अमीन, ओमैमा सोहेल, इरम जावेद, निदा दार, आलिया रियाज, फातिमा सना, गुल फिरोजा, मुनीबा अली, डायना बेग, सादिया इकबाल, नाशरा संधू।