फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs PAK W T20 World Cup Live Streaming Telecast: Where and How to Watch India vs Pakistan Women Match

IND W vs PAK W Live Streaming: देर रात नहीं, इतने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला; जानें कहां देखें मैच

Sun, 14 Jun 2026 08:24 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 14 Jun 2026 08:24 AM IST
सार

India W vs Pakistan W World Cup Live Streaming, Telecast: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को महिला टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत करना चाहेगी।

विज्ञापन
IND W vs PAK W T20 World Cup Live Streaming Telecast: Where and How to Watch India vs Pakistan Women Match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय महिला टीम रविवार को टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। भारत का सामना पहले ही मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने उतरेंगे। भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है, लेकिन विश्व कप में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम अच्छी तरह जानती है कि पाकिस्तान को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी है।
विज्ञापन

हेड टू हेड रिकॉर्ड
  • भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 में अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं।
  • भारतीय महिला टीम ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं पाकिस्तान ने तीन मैच जीते हैं। 
  • अगर टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच आठ बार भिड़ंत हुई है।
  • भारत ने छह मौकों पर जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान दो ही मैच जीत सका है।
  • भारत और पाकिस्तान के बीच 2024 टी20 विश्व कप में भी मैच खेला गया था जिसमें भारतीय महिला टीम ने छह विकेट से जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने किया है बेहतर प्रदर्शन
टी20 विश्व कप में अभियान शुरू करने से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से और इंग्लैंड को 3-2 से हराया, जबकि श्रीलंका पर 5-0 से जीत दर्ज की। उसे हालांकि दक्षिण अफ्रीका (4-1) और इंग्लैंड (2-1) ने उनकी धरती पर हुई सीरीज में हराया। सना जबरदस्त फॉर्म में है और पिछले साल बल्ले से उनका औसत 50 से अधिक और गेंदबाजी में 25 से कम रहा है। उन्होंने हाल ही में कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंद में टी20 अर्धशतक बनाया था। भारतीय गेंदबाजों को उनके बल्ले पर अंकुश लगाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी खासकर जब अमनजोत कौर और काशवी गौतम चोट के कारण बाहर हैं।

ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W Playing 11: लगातार दूसरे आईसीसी खिताब के लिए जोर लगाएगी भारतीय टीम, फुलमाली को मिल सकती है जगह
विज्ञापन

हम यहां आपको भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच 14 जून यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। 

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप का मैच कहां देख पाएंगे?
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed