फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies Women defend 114 and knock India Women out

संघर्ष के बाद हारी भारतीय महिला टीम, वर्ल्ड कप से हुई बाहर

Mon, 28 Mar 2016 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
West Indies Women defend 114 and knock India Women out

मोहाली में खेले गए 'करो या मरो' मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 115 रनों का लक्ष्य दिया जवाब में मेजबान टीम ने काफी संघर्ष किया लेकिन उसे हार मिली। मैच में हार के साथ ही भारतीय महिला टीम की चुनौती वर्ल्ड कप से खत्म हो गई। भारत 20 ओवर में 9 विकेट पर 111 रन ही बना सकी। इससे पहले विंडीज टीम ने इतने ही ओवर में 8 विकेट पर 114 रन बनाए थे।

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम की शुरुआत भारतीय गेंदबाजों के अनुकूल रही और महज 26 रनों के भीतर भारत को 3 सफलताएं मिली। हालांकि इसके बाद चौथी सफलता के लिए भारत को काफी इंतजार करना पड़ा। 103 पर चौथा विकेट हासिल करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और 11 रनों के भीतर 5 विकेट झटक लिए।
विज्ञापन


दूसरी ओर, लगातार विकेट गंवाने के बावजूद कैरेबियाई बल्‍लेबाज स्कोर सम्मानजनक पहुंचा चुकी थीं। टीम की कप्तान स्टेफनी टेलर ने 47 रन बनाए। उनके बाद डीनद्रा डोटिन ने 45 रन ठोंके। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 77 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम ओवर में 10 रन चाहिए थे लेकिन 6 रन ही बना सका भारत

West Indies Women defend 114 and knock India Women out

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय म‌हिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।  कप्तान मिताली राज खाता भी नहीं खोल सकी। दूसरा ‌झटका 22 के स्कोर पर लगा। भारतीय महिला टीम की युवराज सिंह कही जाने वाली हरमनप्रीत कौर सिर्फ 7 रन ही बना सकी। हालांकि स्मृति मंदाना ने एक छक्का और एक चौके की मदद से 22 रन ठोंके। इससे पहले वेला कृष्‍णमूर्ति ने 4 ताबड़तोड़ चौकों की मदद से 18 रन बनाए।

आखिर में अनुजा पाटिल (26) और झूलन गोस्वामी (25) ने मैच में भारत की संभावनाओं को बनाए रखा, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही भारत की बाकी उम्मीदें भी ध्वस्त हो गई। आखिर ओवर काफी रोमांचक रहा।

ज‌ब भारत को एक ओवर में 10 रनों की जरुरत थी। भारत के पास वापसी का मौका था, लेकिन पहली ही गेंद पर एकता बिष्ट बोल्ड हो गई। हालांकि अगली गेंद पर चौका जड़ने के बाद शिखा पांडे ओवर की तीसरी गेंद पर ‌रनआउट हो गई। पांचवीं गेंद पर भारत ने एक और विकेट गंवाया और इस तरह भारत 3 रन से मैच हार गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed