IND vs WI 3rd T20 Live Streaming: वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने की तैयारी में टीम इंडिया, कब, कहां और कैसे देखें तीसरे मैच का लाइव प्रसारण
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआत के दो मुकाबले जीतकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया और अब वह टी-20 सीरीज में भी मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करने की तैयारी में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआत के दो मुकाबले जीतकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया और अब वह टी-20 सीरीज में भी मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करने की तैयारी में है। हालांकि, भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम जीत के साथ दौरे को समाप्त करना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...
कब खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी टी-20 मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मैच 20 फरवरी यानी रविवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी टी-20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
कितने बजे खेला जाएगा मैच?
इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
भारत और वेस्टइंडीज सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है, इसलिए आखिरी मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत-वेस्टइंडीज आखिरी टी-20 मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी-हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव और हरप्रीत बरार
वेस्टइंडीज:
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन (उप-कप्तान), फैबियन एलेन, डैरेन ब्रावो, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉट्रेल, डोमिनिक ड्रेक्स, जेसन होल्डर, शे होप, अकील हुसैन, ब्रैंडन किंग, रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओडिन स्मिथ, काइल मेयर्स, हेडन वॉल्श जूनियर