फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 2nd T20 2023 Guyana Weather Forecast Providence Stadium Pitch Report News in Hindi

IND vs WI Weather: दूसरे टी20 पर बारिश का साया, सीरीज बराबर करने के टीम इंडिया के मंसूबों पर फिर सकता है पानी

Sun, 06 Aug 2023 04:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Aug 2023 04:58 PM IST
सार

Guyana Weather Forecast, IND vs WI 2nd T20 2023: मौजूदा भारतीय टीम में ज्यादातर आईपीएल के सितारे शामिल हैं, लेकिन वह अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पाए हैं। भारत को अगर दूसरा टी-20 जीतकर सीरीज में वापसी करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा करना होगा।

विज्ञापन
IND vs WI 2nd T20 2023 Guyana Weather Forecast Providence Stadium Pitch Report News in Hindi
प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुयाना में रविवार (छह अगस्त) को खेला जाएगा। प्रोविडेंस स्टेडियम में होने वाले इस मैच को जीतकर टीम इंडिया की नजर सीरीज में बराबरी करने पर है। भारत त्रिनिदाद में पहला टी20 चार रन से हार गया था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम मैच जीतने उतरेगी, लेकिन उसके मंसूबों पर बारिश पानी फेर सकता है।
विज्ञापन


गुयाना में रविवार को बारिश मैच में खलल डाल सकती है। एक्यूवेदर के मुताबिक, बारिश की संभावना सात फीसदी है और दोपहर में यह बढ़कर 71 फीसदी हो जाती है। मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और संभवत: खेल के दौरान कुछ बारिश देखने को मिलेगी। मैच के दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

IND vs WI 2nd T20 2023 Guyana Weather Forecast Providence Stadium Pitch Report News in Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : BCCI/Twitter
पहले टी20 में भारतीय बल्लेबाजों ने किया था खराब प्रदर्शन
बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते कप्तान हार्दिक पांड्या की टीम पहला मैच गंवा बैठी थी। सलामी बल्लेबाजों ईशान किशन (06), शुभमन गिल (03), सूर्यकुमार यादव (21), हार्दिक (19) और संजू सैमसन (12) ने पहले टी-20 मैच में निराश किया था, जिससे टीम इंडिया 150 के लक्ष्य को भी पार नहीं कर पाई थी।

इस मौजूदा भारतीय टीम में ज्यादातर आईपीएल के सितारे शामिल हैं, लेकिन वह अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पाए हैं। भारत को अगर दूसरा टी-20 जीतकर सीरीज में वापसी करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा करना होगा। भारत के लिए सूर्यकुमार का बड़ी पारी खेलना जरूरी है जिनका प्रदर्शन वनडे सीरीज में भी खराब रहा था।

IND vs WI 2nd T20 2023 Guyana Weather Forecast Providence Stadium Pitch Report News in Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज:
काइल मायर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स/रोस्टन चेज, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय।

भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed