फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs srilanka: match review

मैच का टर्निंग पाइंट, जिसने श्रीलंका से छीन लिया कप

Fri, 12 Jul 2013 08:13 AM IST
विजय जैन
विजय जैन Updated Fri, 12 Jul 2013 08:13 AM IST
विज्ञापन
india vs srilanka: match review
श्रीलंका की पारी में पहले दो विकेट जरूर जल्दी गिर गए थे, लेकिन उसके बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। कुमार संगाकारा और लेहरू की जोड़ी अच्छे रन बना रही थी।
विज्ञापन


एक बारगी तो ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका की टीम 300 के आसपास रन बना लेगी।

38वें ओवर में अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद पूरी श्रीलंका पारी एक के बाद एक करके ध्वस्त होती चली गई। इसे ही मैच का टर्निंग पाइंट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ये टर्निंग पाइंट दिलाया इशांत शर्मा ने।

जब उसने लेहरू को 46 के निजी स्कोर पर बाउंड्री लाइन पर भुवनेश्वर के हाथों कैच आउट करवा दिया। उस समय श्रीलंका का स्कोर 171 रन था, उसके बाद तो जैसे श्रीलंका के विकेटों की झड़ी लग गई।
विज्ञापन


40वें ओवर में श्रीलंका के 2 विकेट गिरे। गेंदबाज अश्विन ने ओवर की पहली गेंद पर कुमार संगाकारा को बाउंड्री पर विनय कुमार से कैच आउट करवाया। उसके बाद तो कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी न पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका ने अंतिम 11 ओवर्स में मात्र 30 रन पर अपने 8 बहुमूल्य विकेट गंवा दिए। इसी के कारण श्रीलंका की पूरी पारी 201 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed