{"_id":"5aa551534f1c1ba6768b4e83","slug":"india-vs-sri-lanka-nidahas-trophy-fourth-t20i-colombo-r-premdasa-stadium-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSL: 'हिटमैन ब्रिगेड' ने बनाया यह लक्ष्य, श्रीलंका को ऐसे देंगे मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL: 'हिटमैन ब्रिगेड' ने बनाया यह लक्ष्य, श्रीलंका को ऐसे देंगे मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया सोमवार को निदाहास ट्रॉफी के चौथे मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी। टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखने के लिए यह मैच जरूरी तौर पर जीतना होगा। बता दें कि निदाहास ट्रॉफी श्रीलंका की आजादी के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इस टी20 ट्राई सीरीज में टीम इंडिया और श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश की टीम हिस्सा ले रही है। फिलहाल मौजूदा सीरीज में तीनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है।
विज्ञापन
टीम इंडिया को सीरीज के उद्घाटन मैच में मेजबान टीम से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया सोमवार को पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान संभालेगी। वहीं श्रीलंका के हौसला पस्त हैं क्योंकि शनिवार को हुए मुकाबले में वह बांग्लादेश के खिलाफ 214 रन बनाने के बावजूद मैच गंवा बैठा। श्रीलंका को तगड़ा झटका तब लगा जब उसके कप्तान दिनेश चंडीमल पर दो मैचों का बैन लगा दिया गया। चंडीमल को धीमे ओवर रेट को दोषी पाया गया।
विज्ञापन
बहरहाल, मेजबान टीम भी अपनी पुरानी लय में लौटते हुए टीम इंडिया को मात देने की कोशिश करेगी। टीम इंडिया के कुछ बल्लेबाजों ने पहले दो मैचों में निराश किया है और ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ टीम में कुछ परिवर्तन होने की संभावना नजर आ रही है। ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को मौका मिल सकता है। वैसे, कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म भी चिंता का विषय है, लेकिन वह अपनी खोयी लय को हासिल करने की एक और कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
टीम इंडिया की इस टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि उसे पहले मैच में मेजबान से 5 विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी थी। मगर इसके बाद 'मेन इन ब्लू' ने जोरदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया।
टीम इंडिया के लिए अच्छी बात का शिखर धवन का फॉर्म में होना। धवन ने टूर्नामेंट में दो बैक तो बैक फिफ्टी जमाई। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 90 जबकि बांग्लादेश के खिलाफ 55 रन की पारी खेली थी।
अन्य भारतीयों में मनीष पांडे (37, 27) अच्छी लय में दिख रहे हैं, वह वापसी करने वाले सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक के साथ मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। गेंदबाजी में जयदेव उनाडकत को लगातार प्रदर्शन करने की जरूरत है। इस गेंदबाज ने 2 मैचों में अभी तक 4 विकेट चटकाए हैं, लेकिन काफी रन भी लुटाए, जिसकी अगुवाई करने वाले गेंदबाज से उम्मीद नहीं की जाती।
श्रीलंकाई टीम बांग्लादेश से मिली 5 विकेटों की हार से उबरने की कोशिश करेगी। बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम की 35 गेंद में 72 रन की पारी से 215 रन के लक्ष्य को 5 विकेट गंवाकर 19।4 ओवर में हासिल कर लिया। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने श्रीलंका गेंदबाजों के खिलाफ शानदार खेल दिखाया, जिससे मेजबान टीम सुधार करने की उम्मीद करेगी। वहीं बल्लेबाजी में कुसल मेंडिस और कुसल परेरा शानदार फॉर्म में हैं, जिससे भारतीय गेंदबाजों को सतर्क रहना होगा, विशेषकर परेरा के खिलाफ।
संभावित टीमें
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, दीपक हूडा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनाडकट, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत।
श्रीलंका : दिनेश चंडीमल (कप्तान), सुरंगा लकमल, उपुल थरंगा, दनुश्का गुनाथिलाका, कुसल मेंडिस, दासुन शनाका, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, इसुरू उदाना, अकिला धनंजय, अमिला अपोंसो, नुवान प्रदीप, दुश्मंथा चमीरा, धनंजय डी सिल्वा।