फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka first odi at dharmshala scorecard

INDvSL: 12 हार के बाद श्रीलंका ने चखा जीत का स्वाद, टीम इंडिया को 7 विकेट से दी मात

Mon, 11 Dec 2017 08:53 AM IST
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
amarujala.com-presented by: विकास कुमार Updated Mon, 11 Dec 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka first odi at dharmshala scorecard
sri lanka team - फोटो : File
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए धर्मशाला वनडे में श्रीलंका ने लगातार 12 मैच हारने के बाद टीम इंडिया को 7 विकेट से मात देकर जीत का स्वाद चखा। तीन वनडे मैचों की सीरीज में श्रीलंका ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिस उसके गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए टीम इंडिया को 112 रन ही ढेर कर दिया। इसके जवाब में श्रीलंंका ने 3 विकेट गंवाकर इस 113 रन के लक्ष्य को 20.4 ओवर में हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक रन ओपनर उपुल थरंगा ने बनाए। थरंगा ने 46 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 49 रन की पारी खेली। इसके अलावा एंजिलो मैथ्यूज 25 और निरोशन डिकवेला ने 24 नाबाद रन बनाए। 
विज्ञापन


टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया। मैच में एक बार फिर बुमराह अपनी पुरानी नॉ बॉल की समस्या से जुझते दिखे। बुमराह ने थरंगा को छठे ओवर में कार्तिक हाथों कैच आउट करवाने कामयाब रहे थे, लेकिन नॉ बॉल होने की वजह से वो बच गए। उस वक्त थरंगा मात्र 11 रन पर ही बल्लेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के बल्लेबाजों की बात करें तो धर्मशाला की इस तेज पिच पर सभी बल्लेबाज श्रीलंका की पेस बैटरी के सामने घुटने टेकते हुए नजर आए। हालांकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया। धोनी ने 87 गेंदों पर 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेली। 

ये भी पढ़ेंः एमएस धोनी का इस मामले में कोई सानी नहीं, श्रीलंका के खिलाफ फिर किया साबित


श्रीलंका की ओर से मैच में सबसे अधिक विकेट सुरंगा लकमल ने लिए साथ ही उन्होंने इस मैच में अपने वनडे करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन किया। लकमल ने 10 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए। लकमल के इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 

वहीं श्रीलंका के अन्य गेंदबाजों की बात करें तो नुवान प्रदीप ने 37 रन देकर दो झटके। इसके अलावा थिरारा परेरा, कुसल परेरा और सचित पथिराना ने एक-एक विकेट लिया। 

सीरीज का अगला मुकाबला 13 दिसंबर को मोहली में खेला जाएगा। इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया के लिए अगला मैच करो या मरो वाली स्थिति का होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed