फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india-vs-sri-lanka-3nd-test-match-day-3-at-pallekele-stadium-live

श्रीलंका को 3-0 से रौंदकर 'विराट सेना' ने रचा इतिहास, विदेशी जमीन पर पहला क्लीन स्वीप

Mon, 14 Aug 2017 07:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 14 Aug 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
india-vs-sri-lanka-3nd-test-match-day-3-at-pallekele-stadium-live
टीम इंडिया - फोटो : twitter

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। श्रीलंका को उसी की सरजमीं में 3-0 से हराकर विदेश में पहली बार तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर इतिहास रचा है। भारत के 85 साल के टेस्ट इतिहास में इससे पहले कभी भी टीम इंडिया ने विदेश में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत हासिल नहीं की थी।

विज्ञापन


सोमवार को टीम इंडिया ने कैंडी में सीरीज के तीसरे टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 171 रनों से हराकर आखिरकार यह चमत्कार कर ही दिया। श्रीलंका भारत की पहली पारी में 487 रनों के जवाब में पहली पारी में महज 135 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत से 352 रन से पिछड़ने के बाद कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका को फालोआन दिया। फालोआन खेलते हुए श्रीलंका ने दूसरी पारी में 181 रन बनाए।  
विज्ञापन


तीसरे दिन लंच के ठीक बाद दिनेश चंडीमल 36 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने। उन्हें यादव की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने लपका। इसके कुछ देर बाद ही एंजेला मैथ्यूज को अश्विन ने पगबाधा आउट कर दिया। मैथ्यूज ने 35 रन बनाए। इसके कुछ देर बाद ही 8 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर दिलरूआन परेरा को अश्विन की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने लपका। मोहम्मद शमी ने विकेट के पीछे संदाकन को साहा के हाथों कैच कराया। संदाकन ने 8 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकेट कीपर डिकवेला को उमेश यादव ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया। डिकवेला  ने 41 रन बनाए। अंतिम विकेट के रूप में लहिरा कुमार को 10 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर अश्विन ने बोल्ड कर श्रीलंका की पारी को खत्म किया। टीम इंडिया की ओर से दूसरी पारी में अश्विन ने 4 तथा मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए। उमेश यादव ने दो तथा कुलदीप यादव ने 1 विकेट लिया। 

पहली पारी में 108 रन बनाने वाले हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जबकि शिखर धवन को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। धवन ने सीरीज में दो शतक लगाए। 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इस जीत से टीम को आगामी सीरीज के लिए विश्वास मिलेगा। ऐसी जीत हमेशा राहत देती है। टीम के हर सदस्य ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हार्दिक ने विशेष तौर पर टीम को नई मजबूती दी है। हार्दिक ने जिस प्रकार का विश्वास दिखाया है वह काबिले तारीफ है। कोहली ने कहा कि हार्दिक ने अपनी क्रिकेट क्षमता से टेस्ट टीम में हमें नया संतुलन दिया है। उन्होंने काफी परिपक्व क्रिकेट खेली है। 

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने कहा कि टीम इंडिया ने पूरी सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाया। उन्‍होंने हर पारी में बड़ा स्कोर खड़ा किया। हम बेहतर क्रिकेट खेल नहीं सके। हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी काफी स्तरहीन रही। हमें इसमें काफी कुछ करने की जरूरत है। उम्मीद है पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में हम वापसी करेंगे। 

फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने तीसरे दिन अपनी पारी 15/1 के स्कोर से आगे बढ़ाई। उसकी शुरुआत खराब रही। अश्विन ने दिन के पहले ही ओवर में दिमुथ करुनारत्ने (16) को रहाणे के हाथों की शोभा बनाया। जल्द ही मोहम्मद शमी ने नाईटवॉचमैन मलिंडा पुष्पकुमारा (1) और कुसल मेंडिस (12) को अपना शिकार बनाया।

सीरीज में लगातार दूसरे मैच में फॉलोआन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में दूसरे दिन के स्टंप्स तक एक विकेट खोकर 15 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भारत को पहली सफलता 11वें ओवर में उमेश यादव ने दियाई। उमेश की गेंद पर थरंगा 7 रन बनाकर बोल्ड हो गए। थरंगा को समझ में ही नहीं आया कि गेंद किस दिशा में जा रही है। उन्होंने बिना फुटवर्क का इस्तेमाल किए उमेश की इन स्विंग को खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी। 

याद हो कि भारत की पहली पारी 487 रन के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 135 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर 352 रन की बढ़त हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने श्रीलंका को फॉलोऑन खिलाने का फैसला किया। पहली पारी में भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। अश्विन और शमी को 2-2 विकेट मिले। 


इससे पहले हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। उनकी तूफानी बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। हार्दिक पांड्या 108 रन बनाकर अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए। टीम इंडिया की पहली पारी में ‌शिखर धवन ने सीरीज का दूसरा शतक बनाया। उन्होंने 119 रन बनाए। केएल राहुल ने 85 रनों का योगदान दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed