SLvIND: पहले दिन का खेल खत्म टीम इंडिया ने 6 विकेट पर बनाए 329 रन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्लीकल में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट के पहले दिन की समाप्ति पर टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 329 रन बना लिए हैं। साहा 13* और पांड्या 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को जोड़ी केएल राहुल और शिखर धवन ने शानदार शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने 187 रन की साझेदारी की। लेकिन जैसे ही राहुल लंच के बाद 85 रन बनाकर आउट हुए उसके बाद श्रीलंका ने मैच में वापसी कर ली। दूसरे और तीसरे सेशन में तीन-तीन विकेट झटककर टीम इंडिया को बैकफुट पर रोक दिया।
रविचंद्रन अश्विन 31 रन बनाकर फर्नांडो का शिकार बने। ये दिन के खेल में भारत द्वारा गंवाया आखिरी विकेट था। इससे पहले कप्तान विराट कोहली इससे पहले विराट कोहली के रुप में टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा। विराट 42 रन बनाकर संदाकन का दूसरा शिकार बने।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को सही साबित करते हुए 187 रन की साझेदारी की। धवन और राहुल दोनों ही बहुत अच्छी ले में नजर आ रहे थे। दोनों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए थे। लंच तक दोनों बल्लेबाज क्रीज पर जमे रहे और उसके बाद भी दोनों का अच्छा प्रदर्शन जारी रहा। धवन ने लहिरू कुमार द्वारा किए पारी के 18वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़कर अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान गब्बर के नाम से मशहूर धवन ने 8 चौके जड़े। फिर राहुल ने लहिरू कुमार द्वारा किए पारी के 20वें ओवर की चौथी गेंद पर 4 चौको की मदद से अपने टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने लगातार सातवां अर्धशतक जमाया।
श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल ने छठे गेंदबाज के रूप में पुष्पकुमारा को आजमाया। पारी का 40वां ओवर करने आए बाएँ हाथ के स्पिनर ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल (85) को मिडऑन पर करुनारत्ने के हाथों झिलवाकर टीम को पहली सफलता दिलाई। शिखर धवन ने पुष्पकुमारा द्वारा किए पारी के 42वें ओवर की दूसरी गेंद पर कवर्स और मिडऑफ के बीच से चौका जड़कर अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जमाया। बाएँ हाथ के बल्लेबाज ने 107 गेंदों में 15 चौको की मदद से सैकड़ा पूरा किया।
इसके बाद पुष्पकुमारा ने शतकवीर शिखर धवन (119) को स्क्वायर लेग पर कप्तान चंडीमल के हाथों कैच आउट कराया। चंडीमल ने दर्शनीय कैच लपका। बाएँ हाथ के बल्लेबाज ने 123 गेंदों में 17 चौको की मदद से 119 रन बनाए। संदाकन ने फिर चेतेश्वर पुजारा (8) को स्लिप में मैथ्यूज के हाथों झिलवाकर मेहमान टीम को करारा झटका दिया। इसके बाद से कोहली और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। पुष्पकुमारा ने फिर अजिंक्य रहाणे (17) को LBW आउट करके श्रीलंका को बड़ी सफलता दिलाई।
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। विराट कोहली ने अपनी टीम में एकमात्र बदलाव किया है। तीसरे टेस्ट से निलंबित रविंद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।
वहीं श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल ने अपनी टीम में तीन बदलाव किये हैं। श्रीलंका ने धनंजय डी सिल्वा को बाहर बैठाने का फैसला किया है जबकि अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ व तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप चोटिल हैं। इनकी जगह लक्षण संदाकन, लहिरू कुमार और विश्वा फर्नांडो को शामिल किया गया है।
विराट कोहली ने लगातार तीसरी बार टॉस जीता। पहले दो बार टॉस जीतने पर टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीते और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि विराट ब्रिगेड तीसरा टेस्ट जीतकर 85 साल का इतिहास बदल देगी। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया 29वां टेस्ट खेल रही है, लेकिन सभी टेस्ट में उनकी प्लेइंग इलेवन में बदलाव हुआ है।
टीम इंडिया को कैंडी में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट शनिवार से खेलना है। टीम इंडिया सीरीज के दो टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे हैं। वह तीसरा टेस्ट जीत लेगी तो विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया इतिहास रच देगी।
दरअसल 85 साल के टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया ने विदेश में कभी क्लीन स्वीप नहीं किया है। इस बार विराट कोहली की टीम इंडिया के पास ऐसा करने का सुनहरा मौका है। टीम इंडिया श्रीलंका के मुकाबले काफी मजबूत दिख रही है। लिहाजा श्रीलंका को आसानी से हराकर टीम इंडिया इतिहास रच सकती है।
मौसम विभाग ने कैंडी में शनिवार से मंगलवार तक बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इस तरह टीम इंडिया को इतिहास रचने से बारिश रोक सकती है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि पहले चार दिन बारिश हो सकती है। इसकी वजह से मैच के दिनों में ओवरों की संख्या भी कम हो सकती है।
टीमें
श्रीलंका- उपुल थरंगा, दिमुथ करुनारात्ने, कुसल मेंडिस, दिनेश चंडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दिलरुवान परेरा, लक्षण संदाकन, मलिंडा पुष्पकुमारा, विश्वा फर्नांडो और लहिरू कुमार।
टीम इंडिया- शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी।