{"_id":"5a30bb4f4f1c1b78548c2e05","slug":"india-vs-sri-lanka-2nd-odi-at-mohali-live-score-card","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"INDvSL: रोहित ने जमाया तीसरा दोहरा शतक, टीम इंडिया ने सीरीज 1-1 से की बराबर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL: रोहित ने जमाया तीसरा दोहरा शतक, टीम इंडिया ने सीरीज 1-1 से की बराबर
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:42 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच मोहाली में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को 141 रन से जीता। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन इस बार श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा यह फैसला रोहित और शिखर धवन ने गलत साबित किया। रोहित शर्मा ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 393 रन का विशाल लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और 50 ओवर खेलकर सिर्फ 251/8 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन ऑलराउंडर एंजिलो मैथ्यूज ने बनाए। मैथ्यूज ने 111 रन की नाबाद पारी खेली। मैथ्यूज के अलावा श्रीलंका का एक भी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सका।
विज्ञापन
ये भी पढे़ंः तीसरे दोहरे शतक के बाद रोहित शर्मा की मां ने कहीं ये बड़ी बातें
टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट दाएं हाथ के स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने लिए। चहल ने 10 ओवर में 60 देकर तीन विकेट लिए, वहीं जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर, पांड्या, भुवनेश्वर एक-एक विकेट लिया।
मोहाली में रोहित के बल्ले ने उगली आग
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 392 रन बनाए। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वन-डे करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया। रोहित के अलावा शिखर धवन और श्रेयर अय्यर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। धवन ने 67 बॉलों पर 9 चौकों की मदद से 68 रन बनाएं वहीं अय्यर ने 70 बॉल पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 88 रन बनाए।
मैच में सभी श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई। कप्तान थिसारा परेरा ने 8 ओवर में 80 रन देकर तीन विकेट लिए और पथिराना ने 9 ओवर में 63 रन देकर 1 विकेट लिया।
मैच में सभी श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई। कप्तान थिसारा परेरा ने 8 ओवर में 80 रन देकर तीन विकेट लिए और पथिराना ने 9 ओवर में 63 रन देकर 1 विकेट लिया।