फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa women fifth t20 match review

INDvSA: न सिर्फ सीरीज बल्कि इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी महिला क्रिकेट टीम

Fri, 23 Feb 2018 07:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa women fifth t20 match review
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : File
पुरुषों के अलावा टीम इंडिया की महिला क्रिकेट टीम भी शनिवार को केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपना आखिरी टी-20 मुकाबला खेलने उतरेगी और विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम की तरह हरमनप्रीत कौर भी अपनी टीम के साथ आखिरी मैच जीतकर इतिहास रचने उतरेंगी। एक ओर जहां पुरुष टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है, वहीं महिला टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त लिए हुए है। 
विज्ञापन


बता दें कि इस दौरे पर महिला टीम वन-डे सीरीज 2-1 से जीतकर पहले भी इतिहास रच चुकी है, वहीं पुरुषों ने 5-1 से वन-डे सीरीज अपने नाम की थी। 5 टी20 मैचों की सीरीज में महिला टीम ने 2-1 से सीरीज में बढ़त बनाई हुई है। सीरीज का चौथा मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं पाया और अब हरमनप्रीत कौर की नजर आखिरी मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी। 
विज्ञापन

 

इस तरह रही है अब तक टी20 सीरीज

india vs south africa women fifth t20 match review
मिताली राज - फोटो : File
पहले दो टी-20 मैचों में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 7 और 9 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन तीसरे मैच में प्रोटियाज टीम ने जोरदार वापसी करते हुए मैच 5 विकेट से न सिर्फ अपने नाम किया बल्कि सीरीज में भी खुद को जीवित रखा।  
 

ऐसा करने वाली पहली महिला टीम बन जाएगी टीम इंडिया

india vs south africa women fifth t20 match review
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : File
चौथा टी20 मुकाबला महज 15.3 ओवर के बाद ही रद्द हो गया था। मैच में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में 3 विकेट पर 130 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। ऐसे में यदि टीम इंडिया अगर कल का मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रहती है तो एक ही दौरे पर 2 सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय टीम हो जाएगी। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज जीती थी। 
 
विज्ञापन

इनके कंधों पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

india vs south africa women fifth t20 match review
मिताली राज - फोटो : File
इस सीरीज में पहले की तरह इस बार भी बल्लेबाजी का दारोमदार मिताली राज, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के कंधों पर होगी। वहीं, गेंदबाजी का दारोमदार ऑफ स्पिनर अनुजा पाटिल, पूनम यादव और तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकार पर होगा। 

टीमें-
टीम इंडिया: हरमनप्रीत कौर ( कप्तान ), स्मृति मंधाना, मिताली राज, वेदा कृष्णामूर्ति, जेमिमा रौद्रिगेज, दीप्ति शर्मा, अनुजा पाटिल, तानिया भाटिया, नुजहत परवीन, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, रूमेली धर। 

दक्षिण अफ्रीका: डेन वॉन नीकर्क ( कप्तान), मरिजाने काप, तृषा शेट्टी, शबनम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लूस, ओडिन कर्स्टन, मिगनोन डु प्रीज, लिजेले ली, चोले ट्रायोन, नेडाइन डि क्लर्क, रेइसिबे एन, मोसेलिन डेनियल्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed